जिला शिवहर:प्रजापिता ब्राह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिवहर शाखा की ओर से केंद्र के संचालिका बहन भारती के नेतृत्व में आज शिवहर पुलिस लाइन में कर्मयोग एवं सुशासन के लिए मेडिटेशन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
पुलिस लाइन में कर्म योग एवं सुशासन के लिए मेडिटेशन कार्यक्रम
शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह

जिला शिवहर:प्रजापिता ब्राह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिवहर शाखा की ओर से केंद्र के संचालिका बहन भारती के नेतृत्व में आज शिवहर पुलिस लाइन में कर्मयोग एवं सुशासन के लिए मेडिटेशन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संचाली का बहन भारती ने बताया है कि विचारों में अपार शक्ति है, इसके ऊर्जा का प्रयोग करने में खुद पर नियंत्रण रखें। कार्यक्रम में राजयोग का अभ्यास करने और कर्मयोग के महत्व से अवगत कराया।
बहन भारती सहित सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर ,मोतिहारी से आए कई प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के भाइयों ने कहा कि तनाव जीवन के लिए घातक है। साथ ही बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मयोग और सुशासन को कार्य संस्कृति में स्थापित करना था। सभी प्रतिभागियों ने ध्यान व आत्मचिंतन के माध्यम से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और कार्यक्षमता में वृद्धि के उपायों पर अनुभव साझा किया।
ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों ने कर्मयोग को प्रशासनिक जीवन में लागू करने के प्रभावी तरीकों पर प्रकाश डाला। साथ ही नियमित मेडिटेशन को मानसिक संतुलन, तनाव प्रबंधन और बेहतर शासन व्यवस्था के लिए जरूरी बताया।कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मियों को आत्मिक उन्नति और सेवाभाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया।


