शिवहर जिला के सभी जिला स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारत चुनाव आयोग के आदेशानुसार ” विशेष गहन पुनरीक्षण-2025″ अभियान के तहत “एन्युमरेशन प्रपत्र” बाँटा गया।
विशेष गहन पुननिरीक्षण-2025 के तहत पदाधिकारीयों द्वारा एन्यूमरेशन प्रपत्र का किया गया वितरण
शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह

जिला शिवहर: निर्वाचन पदाधिकारी सह- जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश के आलोक में शिवहर जिला के सभी जिला स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारत चुनाव आयोग के आदेशानुसार ” विशेष गहन पुनरीक्षण-2025″ अभियान के तहत “एन्युमरेशन प्रपत्र” बाँटा गया।
“कोई योग्य मतदाता छूटे ना” हर योग्य मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जरुर जुड़वाएं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जा रहा है जिसका शुभारंभ 25 जून से हो चुका है और आगामी 26 जुलाई तक समय निर्धारित है ।लेकिन सभी मतदाता 20 जुलाई तक अंतिम रूप से जमा कर देने के लिए अपील की जा रही है।
यह प्रक्रिया आयोग द्वारा ऑनलाइन भी सुविधा दी गई है ,जिसे मतदाता स्वयं ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर संबंधित दस्तावेज को अपलोड कर सकते हैं इसके इच्छुक मतदाता परी फील्ड एन्यूमरेशन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।
जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रय ने कल प्रेस वार्ता कर जानकारी दी थी कि निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव है। या विशेष अभियान प्रत्येक योग मतदाता को सूची में सम्मिलित करने और अपात्र प्रविष्टियों को हटाने का सुनना अवसर है।
पदाधिकारीयों एवं कर्मियों के द्वारा तथा बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में जाकर गणना प्रपत्र के माध्यम से मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। यह सत्यापन कार्य मतदाता सूची में त्रुटियों को सुधारने, निर्वाचकों की अधिकतम जानकारी दर्ज करने एवं नई उम्र प्राप्त पात्र नागरिकों को नामांकित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।


