सर्वोदय कमला महिला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के द्वारा तीन वित्तीय बर्षों का बोनस वितरण समारोह का आयोजन। मंझौल आपकी आवाज।
सर्वोदय कमला महिला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के द्वारा तीन वित्तीय बर्षों का बोनस वितरण समारोह का आयोजन।
मंझौल आपकी आवाज।

सर्वोदय कमला महिला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड, मंझौल के वित्तीय वर्ष 2019 से 2022 तक के तीन वित्तीय बर्षों का बोनस वितरण समारोह का आयोजन समिति स्थल “कमला कुटीर” पर एक सादे समारोह के रूप में आयोजित किया गया. पथ 17 के प्रभारी रामनाथ के संयोजकत्व में आयोजित इस समारोह में विशेष तौर पर उपस्थित पथ 11 के प्रभारी द्वय जीवछ यादव और अशोक झा के अलावे विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक नेता शकील अंदाज़ सहित सभी आगत अतिथियों का समिति के निर्वाचित प्रतिनिधियों के द्वारा मिथिला के परंपरा के अनुसार अंग वस्त्र एवम् पुष्प गुच्छ समर्पित कर सम्मानित किया गया. तदोपरान्त आज़ के इस बोनस वितरण अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया.
आगत अतिथियों ने सर्वप्रथम बिहार सरकार और बरौनी डेयरी द्वारा किसानों के हित में विभिन्न लाभकारी योजनाओं के संबंध में उपस्थित दुग्ध उत्पादक सदस्यों का ध्यान आकृष्ट किया. पथ प्रभारी रामनाथ ने बताया कि यह समिति पथ संख्या 17 का “अ” वर्गीकरण प्राप्त समिति है और आज तीन वित्तीय वर्षों के बोनस के अलावे 2018-2020 तक दो वर्षों का संघ बोनस और 2016-2021 तक चार वर्षों का दुग्ध मूल्यांतरण की कुल 181 किसानों के बीच 2,17,462,64 रुपया वितरण किया जा रहा है. किसानों को इसके अलावे एल्युमिनियम की बाल्टी और मिठाई का भी वितरण किया गया. विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षक नेता शकील अंदाज़ ने आज के समय में बरौनी डेयरी और अन्य प्राइवेट डेयरियों में तुलनात्मक अध्ययन के माध्यम से सारगर्भित सन्देश से किसानों का ख़ास ध्यान आकृष्ट किया. पथ प्रभारी जीवछ यादव और अशोक झा ने भी अपनी अभिव्यक्ति से किसानों को पशुपालन के महत्व और उसके लाभ के संबंध में जानकारी दिया गया. समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष मीना देवी ने बताया कि कतिपय कारणों से बोनस वितरण में बिलंब के स्थिति में समिति के निबंधित 70 किसानों के बीच छठ पर्व के अवसर पर एवम् बकरीद पर्व में 06 किसानों के बीच साङी का वितरण किया जा चुका है. इस अवसर पर समिति प्रतिनिधि कुमकुम देवी, अनीता देवी, रीना देवी, रूबी खातून, पूजा कुमारी, रूबी देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. आज़ के समारोह में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव बबीता कुमारी के द्वारा किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम की विधिवत समाप्ति की घोषणा की गई.


