Blog

लालगंज में भाजपा कार्यालय के पास भाजपा उत्तरी मंडल के वृहत कार्यसमिति की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया,

लालगंज में भाजपा कार्यालय के पास भाजपा उत्तरी मंडल के वृहत कार्यसमिति की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया,
आपकी आवाज़ न्यूज़

जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लालगंज विधायक श्री संजय कुमार सिंह का गरिमामयी पदार्पण हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने किया जबकि संचालन द्वय महामंत्री झुनझुन पांडेय व लक्ष्मण सिंह ने किया।
कार्यकर्त्ताओं के इस विशिष्ट बैठक में मुख्य रूप से संगठन के मजबूती पर विशेष बल दिया गया। सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कार्यकर्त्ताओं में जोश व जुनून भरने का पुरा प्रयास किया। सबसे पहले श्री तिवारी ने अपनी 16 सदस्यीय मंडल कमिटि, 61 सदस्यीय मंडल कार्यसमिति, सभी मंच, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा की। मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष के लिए भोला सिंह उर्फ गौरव सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष के लिए विजय साह, एस.सी/एस.टी मोर्चा अध्यक्ष के लिए रंजीत पासवान, महिला मोर्चा अध्यक्ष के लिए श्रीमती मीरा शुक्ला जी, आई टी सेल संयोजक के लिए अमोद मिश्रा और सोशल मीडिया प्रभारी के लिए रंजन यादव के नामों की घोषणा की गई।


इस चुनावी वर्ष में श्री तिवारी ने खुद को व भाजपा कार्यकर्त्ताओं को महाभारत का अर्जुन बताया और श्रीकृष्ण जैसे सारथी से माननीय विधायक श्री संजय कुमार सिंह की तुलना की जो लालगंज का रथ हमेशा विकास, शांति, प्रेम और आपसी भाई-चारे की दिशा में ले जाने को तत्पर रहते हैं। श्री तिवारी ने तत्कालीन सभी पार्टियों की तुलना कौरवों से की और बताया कि अंत में पुन: एक बहुत बड़ी जीत हमारी पार्टी भाजपा और NDA की होगी।
संगठन को सशक्त करने की दिशा में बूथ पर 12 सदस्यीय कमिटि के अलावा इसी महीनें में पन्ना प्रमुख और पेज प्रमुख बना लेने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।
माननीय विधायक श्री संजय कुमार सिंह ने लालगंज की जनता को जनार्दन तो खुद को उनका सेवक करार दिया। उन्होंने कहा कि मैं तो शुरु से आप सभी की सेवा करता आ रहा हूँ और आगे पुन: आप सभी के आशीर्वाद से मुझे आपकी सेवा करने का अवसर मिलेगा, ऐसा मेरा विश्वास है। श्री सिंह ने बताया कि मैंने जो लालगंज में विकास काम किया है इससे विरोधियों के पेट में दर्द हो रहा है जिसके कारण वो लोग छ्द्म युद्ध लड़ने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। लगातार सोशल मिडिया के माध्यम से गलत-सही दुष्प्रचार किया जा रहा है और फर्जी लोगों को खड़ा कराकर मेरे विरोध में गलत और बेबुनियाद विडियो बनाकर रील पर रील चलाया जा रहा है जिसका माकूल जबाव यहाँ की महान जनता वोट के चोट से देगी।
विधायक ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत उनके जगह पर जाकर खुद अपनी हाथों से अंग-वस्त्र व फूल-माला देकर किया और सबका आशीर्वाद लिया। सभी लोगों ने विधायक जी को दोनों हांथ उठाकर बड़ी जीत का आशीर्वाद देते हुए कहा कि वास्तव में अब लग रहा है कि लालगंज बदल रहा है।
कार्यक्रम को जिला महामंत्री घनश्याम सिंह व जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार जी ने भी संबोधित किया और बूथ-स्तर पर पार्टी को और अधिक सशक्त करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मनोज सिंह, राजू सिंह, जैकी सिंह, अशोक शुक्ला, परमानंद शुक्ला, रूदल साह, मुसाफिर पासवान, रंजीत पासवान, पारस पासवान, मीरा शुक्ला, गीता देवी, अर्चना देवी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्तागण मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button