Blog

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी (दिशा) की बैठक समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में आयोजित की गई।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी (दिशा) की बैठक समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में आयोजित की गई।


बैठक की शुरुआत माननीय अध्यक्ष के साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, माननीय सांसद समस्तीपुर श्रीमती शाम्भवी, जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती खुशबु कुमारी, महापौर श्रीमती अनीता राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा माननीय अध्यक्ष महोदय को पौधा देकर सम्मानित किया गया, पुलिस अधीक्षक द्वारा केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री माननीय श्री रामनाथ ठाकुर को पौधा देकर सम्मानित किया गया तथा श्रीमती शाम्भवी को उप विकास आयुक्त समस्तीपुर सुश्री शैलजा पांडे द्वारा पौधा लेकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात बैठक की कार्रवाई पूर्व के अनुपालन से प्रारंभ की गई। माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री -सह- अध्यक्ष महोदय द्वारा अनुपालन के बिंदुओं पर सभी उपस्थित माननीय सदस्यों से यदि कोई आपत्ति हो तो दर्ज करने का अनुरोध किया गया अन्यथा पूर्व की बैठक को संपुष्ट करते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया ।

बैठक में प्रमुख रूप से माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर जी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्कूल में भवनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने ,जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निविदा करते हुए आवश्यक कार्य करने तथा पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर से कर्पूरी ग्राम से समस्तीपुर आने के क्रम में पड़ने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से निदान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में माननीय मंत्री जी द्वारा जिलाधिकारी समस्तीपुर को बस स्टैंड के पास अनावश्यक रूप से वाहनों के पड़ाव के कारण होने वाली जाम की समस्या को दूर करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया ।इसके पश्चात पीएचइडी की समीक्षा के क्रम में माननीय विधान पार्षद श्री तरुण कुमार ,माननीय विधायक मोरवा श्री रणविजय साहू ,माननीय विधायक मोहिद्दीन नगर तथा अन्य माननीय द्वारा अतिरिक्त चापाकल अधिष्ठापन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया जिस पर जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु आश्वासन दिया गया। इसके पश्चात माननीय सांसद समस्तीपुर द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न अस्पतालों यथा पूसा अनुमंडलीय अस्पताल ,ताजपुर तथा सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की समस्या के विषय में सिविल सर्जन से पृच्छा की गई तथा नाराजगी जाहिर की गई एवं सिविल सर्जन से इस संबंध में यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए कृत कार्रवाई से अवगत

कराने का निर्देश दिया गया। महिला सशक्तिकरण की समीक्षा के क्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस द्वारा उपस्थित अध्यक्ष एवं माननीय को बताया गया कि समाहरणालय परिसर में, पुलिस लाइन में पालना घर का अधिष्ठापन किया जा चुका है एक अन्य पालना घर का अधिष्ठापन किया जा रहा है। माननीय विधायक मोहदीनगर द्वारा माननीय अध्यक्ष को बताया गया कि मोहिद्दीन नगर का क्षेत्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है अतः एसडीआरएफ की टीम की वहां नियमित रूप से प्रतिनियुक्ति आवश्यक है. इस संदर्भ में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन द्वारा बताया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी की अधियाचना के आलोक में वहां पर एसडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति शीघ्र ही कर दी जाएगी ।एसडीआरएफ के भवन का निर्माण उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत किया गया है जिसमें एसडीआरएफ के जवान रहते हैं और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जाता है ।अंत में माननीय अध्यक्ष- सह -केंद्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा बताया गया कि आगे से बैठकों मैं विभिन्न विभागों को चिन्हित कर महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा की जाएगी शेष विभागों की अगली बार बैठक की जाएगी ताकि सभी विभागों की बेहतर तरीके से समीक्षा की जा सके एवं उनका प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सके। अंत में जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा माननीय अध्यक्ष को स्मृति प्रदान किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button