Blog

शिवम् हेल्थ केयर में केक काटकर मनाया गया राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस।

खानपुर संवाददाता आशुतोष झा।

समस्तीपुर/ खानपुर–: प्रखंड अंतर्गत खानपुर बाजार स्थित सिनेमा रोड पर अवस्थित शिवम् हेल्थ केयर में मंगलवार को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस सादगी और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डॉक्टर शिवप्रकाश पंडित और डॉक्टर काजल पंडित ने केक काटकर डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं दीं और उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह, शिक्षक लालबाबू, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, डॉक्टर आशुतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। सभी ने डॉक्टर दंपति को बधाई दी और उनके सेवाभाव की सराहना की। डॉक्टर शिवप्रकाश पंडित ने डॉक्टर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक डॉक्टर के अंदर सेवा और संवेदना की भावना होना अत्यंत आवश्यक है। जब डॉक्टर अपने मरीजों से

आत्मीयता से जुड़ते हैं, तब मरीजों का दर्द भी कम हो जाता है। इसी कारण डॉक्टर को धरती पर भगवान का दर्जा दिया गया है।डॉक्टर दिवस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन भारत रत्न से सम्मानित महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जन्मतिथि और पुण्यतिथि के रूप में जाना जाता है। उनके सम्मान में इस दिन को डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में डॉक्टरों के योगदान को सम्मान देना और चिकित्सा सेवा के महत्व को लोगों तक पहुँचाना है।शिवम् हेल्थ केयर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को प्रमुखता दी गई। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास और अपनापन ही किसी भी इलाज को सफल बना सकता है। इस दौरान मौके पर जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह , शिक्षक लालबाबू , पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, अस्पताल कर्मी छोटू कुमार, रोशन कुमार, उपदेश कुमार, गुड़िया कुमारी,चिंकी कुमारी , सहित कई लोग शामिल थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button