Blog

मुंगेर विश्वविद्यालय में एसबीआई और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

मुंगेर विश्वविद्यालय में एसबीआई और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

कुलपति बोले – “हर छात्र लगाए 10 पौधे, निभाए सामाजिक जिम्मेदारी”

 

कुलसचिव – “‘एक पेड़ माँ के नाम @2.0’ और ‘हर परिसर-हरा परिसर’ अभियान को मिलेगा बल”

 

मुंगेर ।

 

वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर मुंगेर विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, साफियाबाद के संयुक्त प्रयास से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और छात्रों में हरित चेतना का प्रसार करना था।

 

इस कार्यक्रम की पृष्ठभूमि में 24 जून 2025 को एनएसएस इकाई और एसबीआई के बीच हुए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन का आधार रहा, जिसके तहत पौधों की उपलब्धता एवं रख-रखाव की जिम्मेदारी एसबीआई द्वारा और तकनीकी सहयोग व स्थल चयन की जिम्मेदारी एनएसएस द्वारा की गई।

 

कार्यक्रम के दौरान कुल 70 पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी तय की गई। इस अवसर पर एसबीआई की ओर से स्वयंसेवकों को उपहार देकर प्रोत्साहित भी किया गया। वहीं, सिंडिकेट हॉल में छात्रों को साइबर सुरक्षा, करियर निर्माण एवं पर्यावरण जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

 

मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,

 

> “प्रत्येक विद्यार्थी यदि 10 पौधे लगाए और उनका संरक्षण करे, तो समाज और प्रकृति दोनों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकता है। पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।”

 

 

कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम @2.0’ और ‘हर परिसर – हरा परिसर’ अभियान की चर्चा करते हुए कहा,

 

> “इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल विश्वविद्यालय का परिसर हरा-भरा होगा, बल्कि छात्र-छात्राओं में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता भी विकसित होगी।”

 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी – डॉ. देवराज सुमन, डॉ. अमर कुमार, कुलानुशासक डॉ. संजय कुमार, डॉ. कलाल बाखला, डॉ. अनीश अहमद और डॉ. अरुण कुमार ने भी पौधारोपण कर अभियान को सहयोग प्रदान किया।

 

एसबीआई की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित रहे श्री संतोष कुमार सिन्हा (क्षेत्रीय प्रबंधक), श्री अमित कुमार (मुख्य प्रबंधक, मुंगेर शाखा), श्री सुबोध कुमार मिश्रा (डिप्टी बीएम), और श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे ।

 

कार्यक्रम की सफलता में एनएसएस स्वयंसेवकों – प्राची, वीणा शरण, काजल, मुस्कान, शिवानी, अमीषा, एकांश, आयुष, आरोही, ज्योति, रजनीश, साक्षी, शबा, कोमल तथा एसबीआई कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button