जिले के सातों विधान सभा क्षेत्र के कुल 2245144 मतदाता गणना प्रपत्र प्रिंट कार्य हुआ पूर्ण ।
जिले के सातों विधान सभा क्षेत्र के कुल 2245144 मतदाता गणना प्रपत्र प्रिंट कार्य हुआ पूर्ण ।

अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
बेगूसराय जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जोरों पर चल रहा है। जिले के सातों विधान सभा क्षेत्र के कुल 2245144 मतदाता गणना प्रपत्र प्रिंट करा लिया गया है।
प्रिंट के उपरांत अभी तक बीएलओ द्वारा 112968 मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिया गया है, जिसमें से अब तक 27665 गणना प्रपत्र मतदाताओं द्वारा भरकर सभी दस्तावेज के साथ बी एल ओ को वापस भी कर दिया गया है।

जिला पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को 5 जुलाई तक शत-प्रतिशत मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, साथ ही 10 जुलाई तक सभी मतदाताओं का गहन पुनरीक्षण कर गणना प्रपत्र जमा करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने प्रखंड स्तर एवं अनुमंडल स्तर पर बनाये गये कंट्रोल रूम से प्रत्येक बीएलओ से दो-दो घंटे में बातकर कितना कार्य उनके द्वारा किया गया है, इसकी समीक्षा करने का निर्देश दिया है। साथ ही जिन बीएलओ को प्रपत्र वितरण में कठिनाई हो, उसके साथ वोलेटियर्स की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को दिया।
बतातें चलें कि बेगूसराय जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में 7 निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 68 सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 217 बीएलओ सुपरवाईजर, 2097 बीएलओ, 246 सेक्टर पदाधिकारी कार्य कर रहे है। साथ ही इस विशेष गहन पुनरीक्षण को ससमय सफल बनाने के लिए लगभग 6500 लोगों को लगाया गया है, जिसमें 2254 पदाधिकारी एवं कर्मी तथा 3943 वोलेटियर्स शामिल हैं।


