Blog

डीएम ने मेसौढा पंचायत भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण का किया अवलोकन

शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह

डीएम ने मेसौढा पंचायत भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण का किया अवलोकन

 

जिला शिवहर:निर्वाचन पदाधिकारी शिवहर द्वारा पिपराही प्रखंड के मेसौढा पंचायत में विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के कार्यों का अवलोकन किया गया एवं अपने समक्ष कतिपय निर्वाचकों के भरे हुए गणना प्रपत्र प्रारूप एवं संलग्न दस्तावेजों को बी०एल०ओ० ऐप पर अपलोड कराया गया।

 

डीएम ने साथ ही कुछ प्रपत्रों को स्वयं से भी अपलोड किया गया। उनके द्वारा निर्वाचकों को गणना प्रपत्र प्रारूप भरकर बी०एल०ओ० को उपलब्ध कराने हेतु भी अपील किया गया। साथ ही ERO, AERO, BLO Supervisor, BLOs एवं अन्य सभी संलग्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निदेश भी जारी किया गया। उनके द्वारा प्रखंड में इस हेतु बनाये गये कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया।

विदित हो कि अर्हता तिथि 01.07.2025 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक-25.06.2025 से बी०एल०ओ० के माध्यम से Pre-filled Enumeration Form घर-घर जाकर वितरित किया जा रहा है। सभी वर्तमान निर्वाचकों को बी०एल०ओ० द्वारा उक्त फॉर्म को भरने की विधि बताई जा रही है। साथ ही भरा हुआ फॉर्म प्राप्त कर बी०एल०ओ० ऐप पर उसे अपलोड किया जा रहा है।

 

बी०एल०ओ० द्वारा उक्त फॉर्म की जाँच कर अनुशंसा की जाएगी। बी०एल०ओ० सुपरवाईजर द्वारा उनके कार्य की जाँच की जाएगी। अनुशंसा नहीं किये गये सभी फॉर्म की जाँच AERO द्वारा की जाएगी। बी०एल०ओ० के सहयोग हेतु Volunteers प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जो फॉर्म भरने में निर्वाचकों को सहयोग कर रहे हैं।

 

मतदान केन्द्र संख्या, 196-राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, शिवहर के बी०एल०ओ० अखिलेश कुमार, द्वारा जिले में सर्वप्रथम बी०एल०ओ० ऐप पर Pre-filled Enumeration Form अपलोड किया गया है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य सौरभ, उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button