
जिला शिवहर:मतदान केन्द्र संख्या 196-राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, शिवहर के बी०एल०ओ० अखिलेश कुमार, द्वारा जिले में सर्वप्रथम बी०एल०ओ० ऐप पर Pre-filled Enumeration Form अपलोड किया गया है।
शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह

बीएलओ एप पर एन्यूमरेशन फॉर्म अपलोड किया गया
जिला शिवहर:मतदान केन्द्र संख्या 196-राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, शिवहर के बी०एल०ओ० अखिलेश कुमार, द्वारा जिले में सर्वप्रथम बी०एल०ओ० ऐप पर Pre-filled Enumeration Form अपलोड किया गया है।

विदित हो कि अर्हता तिथि 01.07.2025 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक-25.06.2025 से बी०एल०ओ० के माध्यम से Pre-filled Enumeration Form घर-घर जाकर वितरित किया जा रहा है। सभी वर्तमान निर्वाचकों को बी०एल०ओ० द्वारा उक्त फॉर्म को भरने की विधि बताई जा रही है। साथ ही भरा हुआ फॉर्म प्राप्त कर बी०एल०ओ० ऐप पर उसे अपलोड किया जा रहा है। बी०एल०ओ० द्वारा उक्त फॉर्म की जाँच कर अनुशंसा की जाएगी।
बी०एल०ओ० सुपरवाईजर द्वारा उनके कार्य की जाँच की जाएगी। अनुशंसा नहीं किये गये सभी फॉर्म की जाँच AERO द्वारा की जाएगी। बी०एल०ओ० के सहयोग हेतु Volunteers प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जो फॉर्म भरने में निर्वाचकों को सहयोग कर रहे हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी, शिवहर द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के प्रगति की समीक्षा की जा रही है। साथ ही ERO, AERO, BLO Supervisor, BLLOs एवं अन्य सभी संलग्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निदेश जारी किया जा रहा है।


