Blog

जिला शिवहर:विधायक चेतन आनंद ने प्रेसवार्ता करतें हुए कहा है कि पुनौरधाम के समग्र विकास के लिए बिहार कैबिनेट द्वारा 882करोड़ 87 लाख रु. की

शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह

पुनौराधाम के समग्र विकास के लिए अभार विधायक चेतन आनंद

जिला शिवहर:विधायक चेतन आनंद ने प्रेसवार्ता करतें हुए कहा है कि पुनौरधाम के समग्र विकास के लिए बिहार कैबिनेट द्वारा 882करोड़ 87 लाख रु. की स्वीकृति हेतु हम बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का आभार प्रकट करते हैं। ऐसा कर उन्होंने सीतामढ़ी- शिवहर सहित पूरे मिथिलांचल का न केवल सम्मान बढ़ाया है बल्कि विकास के नए आयाम का आगाज किया है। इस ऐतिहासिक कदम से बिहार पर्यटन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा और इसके चहुमुखी तरक्की का रास्ता प्रशस्त होगा।

विधायक चेतन आनंद ने बताया है कि जेल से बाहर आते ही पूर्व सांसद आनंद मोहन जी ने राम जन्म भूमि, अयोध्या के तर्ज पर जगत जननी जानकी की प्राकट्य भूमि पुनौराधाम में भी भव्य मंदिर के निर्माण की बातें राष्ट्रीय स्तर पर जोरदार ढ़ंग से उठाई थी।

 

वहीं उन्होंने कहा है कि शिवहर सांसद लवली आनंद ने भी चुनाव जीतने के तुरंत बाद पार्लियामेंट में कई- कई बार इस मांग को दोहराई। जानकारी हो कि शिवहर संसदीय चुनाव के मुख्य तीन चुनावी वादों में – रीगा चीनी मिल चालू करने शिवहर को रेल लाइन से जोड़ने के साथ- साथ अयोध्या की तरह पुनौराधाम में भव्य मंदिर निर्माण का मुद्दा भी प्रमुख था।

 

उन्होंने कहा है कि आज इस दिशा में बिहार कैबिनेट द्वारा उठाए गए सराहनीय कदम का हम पुनः स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करते हैं और पर्यटन के क्षेत्र में मिथिलांचल के स्वाबलंबन के मद्देनजर शिवहर में एक अदद एयरपोर्ट का निर्माण निहायत जरूरी समझते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button