Blog

बिक्रम विधान सभा के निवासी सुमित कुमार के द्वारा NH139 का चौड़ीकरण की मांग कुछ दिन पहले हमारे समाचार पत्र “आप की आवाज न्यूज पेपर” में खबर को प्रमुखता से लगाया गया था जिसके लिए ज्ञापन बिक्रम विधान सभा के निवासी एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. ममता प्रियदर्शनी के द्वार माननीय मंत्री नितिन गडकरी को सौंपा गया

बिक्रम विधान सभा के निवासी सुमित कुमार के द्वारा NH139 का चौड़ीकरण की मांग कुछ दिन पहले हमारे समाचार पत्र “आप की आवाज न्यूज पेपर” में खबर को प्रमुखता से लगाया गया था जिसके लिए ज्ञापन बिक्रम विधान सभा के निवासी एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. ममता प्रियदर्शनी के द्वार माननीय मंत्री नितिन गडकरी को सौंपा गया …..

 

भारत सरकार के माननीय “सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, श्री Nitin Gadkari से डॉ ममतामई प्रियदर्शिनी ने मुलाकात कर #NH_139 (पटना – बिक्रम – परसादी इंग्लिश, सहार, अरवल, मेहंदिया, दाउदनगर- औरंगाबाद रोड) के चौड़ीकरण हेतु ज्ञापन सौंपा और इसपर अविलंब संज्ञान लेने का अनुरोध किया।

 

माननीय मंत्री नितिन गडकरी ने साफ स्पष्ट करते हुए कहा कि यह मार्ग बहुत ही महत्वपूर्ण है बिहार के विकास के लिए और इस मार्ग का चौड़ीकरण जरूरी किया जाएगा। यह सिर्फ एक सड़क का मसला नहीं अपितु यह उन अनगिनत ज़िंदगियों का सवाल है जो हर दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाओं, जाम और असुविधा का सामना कर रही हैं। हर दिन कोई न कोई परिवार इस #डेथ_कॉरिडोर पर उजड़ जाता है। कोई माँ अपने बेटे को खोती है, कोई पिता बेसुध लौटता है, तो कोई बच्चा अनाथ हो जाता है। हर दुर्घटना के पीछे एक टूटा हुआ सपना है और हर ट्रैफिक जाम के पीछे एक असहाय गर्भवती महिला या ज़िंदगी-मौत से जूझता कोई मरीज़ होता है।

दोस्तों, जनता द्वारा निरंतर NH-139 के चौड़ीकरण की मांग और इस मार्ग पर रोजाना घट रही दुर्घटनाओं की पीड़ा से बहुत मर्माहत होती हूं।

 

सुखद बात यह है कि मंत्री जी ने इस ज्ञापन और अनुरोध को अत्यंत गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि इस पर कार्य इसी वर्ष प्रारंभ किया जाएगा और यह भी स्पष्ट किया कि पहले घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बायपास का निर्माण किया जाएगा, तत्पश्चात NH-139 के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा।

“माननीय मंत्री जी ने इस ज्ञापन पर स्वहस्ताक्षरित #नोट लिखकर अपने OSD को निर्देशित किया कि शीघ्रातिशीघ्र इस पर संज्ञान लिया जाए।”

आप सभी को अवगत करा दूं कि यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि “उत्तर और दक्षिण बिहार” को जोड़ने वाली जीवनरेखा है। पटना की रोज़मर्रा की ज़रूरतें इसी मार्ग से पूरी होती हैं। लेकिन आज इसकी हालत भीड़, दुर्घटनाएँ और घंटों के ट्रैफिक जाम की वजह से विकास का प्रतीक नहीं, बल्कि पीड़ा का पर्याय बना चुकी है।

 

यह ज्ञापन में दर्ज माँगें स्पष्ट थी:

1. चार/छह लेन सड़क का शीघ्र निर्माण।

2. रेत लदे ट्रकों के लिए अलग गलियारे और चेकपोस्ट।

 

4. ट्रक पार्किंग जोन और यातायात नियमों का सख़्ती से पालन।

 

मंत्री जी से मुलाकात के दौरान टिम केसदस्य #बिक्रम_विधानसभा के बराह ग्राम निवासी श्री नवलेश कुमार और चेसी निवासी श्री Mriggendra भईया जी उपस्थित थे। हमें विश्वास है कि इस मांग को माननीय मंत्री जी को सौंपी गई ज्ञापन, उन तमाम पीड़ितों की आवाज़ बनेगी जो अब तक अनसुनी रह गई थी। यह सिर्फ एक सड़क की नहीं, बल्कि जनजीवन की सुरक्षा की माँग है।

इस कार्य में टिम मजबूती से कार्य कर रही है, और जबतक कार्य पूर्ण न हो जाए तब तक इसके लिए आवाज उठते रहेंगे और लड़ाई जारी रहेगा। हाला की आगे जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। इस टिम में कार्य कर रहे सदस्य निम्नलिखित हैं, सुमित कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार, रत्नेश कुमार, गौरव कुमार, प्रकाश कुमार, एवं बिक्रम के तमाम मीडिया बांधू, प्रिंट मीडिया से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button