Blog
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह से मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय की शिष्टाचार भेंट
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह से मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय की शिष्टाचार भेंट
शिक्षा और सहयोग को लेकर हुई सौहार्दपूर्ण चर्चा
पटना।

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के नवनियुक्त कुलपति माननीय प्रोफेसर उपेन्द्र प्रसाद सिंह से रविवार की शाम मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने शिष्टाचार मुलाकात की।
यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें शैक्षणिक विकास, विश्वविद्यालयीय सहयोग और प्रशासनिक अनुभवों को साझा किया गया। दोनों अधिकारियों ने बिहार की उच्च शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में आपसी सहयोग की भावना को बल दिया।
डॉ. राय ने प्रो. सिंह को उनके नए दायित्व की शुभकामनाएं दीं और विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।