जिला पदाधिकारी, तुषार सिंगला द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना ।
जिला पदाधिकारी, तुषार सिंगला द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना ।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।

जिला पदाधिकारी, बेगूसराय तुषार सिंगला द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत जागरूकता रथ को जिला समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
इस अवसर पर बीएमपी-8 समादेष्टा नवजोत सिम्मी, उप विकास आयुक्त बेगूसराय, प्रवीण कुमार, नगर आयुक्त नगर निगम बेगूसराय, अपर समाहर्ता बेगूसराय, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बेगूसराय जिला एवं अन्य उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जागरूकता रथ बेगूसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों एवं गांवों में जायेगी जहां मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने का काम करेगी।
इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों को भी क्षेत्र में मतदाताओं के बीच लगातार जागरूकता कर्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया है । उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से इस कार्य को मिशन मोड में लेकर करने का निर्देश दिया गया है ताकि यह कार्य ससमय कार्य पूर्ण हो सके।।



