आम हड़ताल पश्चिम चम्पारण में पूर्ण रुप से सफल रहा
आम हड़ताल पश्चिम चम्पारण में पूर्ण रुप से सफल रहा

बेतिया ।आज राष्ट्रीय ट्रेड यूनियंस, संयुक्त किसान मोर्चा तथा इंडिया गठबंधन के आह्वान पर पश्चिम चंपारण में मुकम्मल हड़ताल रहा। जिले के सभी सड़क सुनसान नजर आए ।सभी दुकान बंद रहे ।वाहनों का परिचालन भी पूर्ण रूप से ठप रहा ।इस अवसर पर सीटू के तांगा यूनियन राज देवड़ी से एक विशाल जुलूस निकाला गया।
इस कार्यक्रम की सफलता पर बोलते हुए सीपीएम के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि यह सफल हड़ताल चार श्रम संहिता को वापस लेने, मजदूरों के काम के समय को बढ़ाने के विरुद्ध तथा एमएसपी को कानूनी दर्जा देने ,किसानों को सभी कृषि कर्ज से मुक्त करने, खेती में लागत का डेढ़ गुना दाम देने के साथ-साथ बिहार में बड़े पैमाने पर गरीबों को वोट देने से वंचित करने के विरुद्ध हड़ताल का किया गया। इसमें बड़ी संख्या में दलित वर्ग, कमजोर वर्ग तथा अल्पसंख्यकों की जमात शामिल थी



