कुर्साकांटा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सुन्दरनाथ धाम में श्रावणी महोत्सव को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में
मंत्री विजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में होगी सुंदरी मठ
न्यास समिति की बैठक, सांसद प्रदीप सिंह भी रहेंगे मौजूद
श्रावणी महोत्सव को लेकर सुन्दरनाथ धाम में 12 जुलाई को होगी समीक्षा बैठक
कुर्साकांटा |

पवित्र श्रावण मास 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सुन्दरनाथ धाम में श्रावणी महोत्सव को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में 12 जुलाई (शनिवार) को संध्या 4 बजे से सुंदरी मठ न्यास समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार मंडल करेंगे, वहीं सांसद प्रदीप कुमार सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में श्रावण माह के दौरान आयोजित होने वाले चारों सोमवारी, सावन पूर्णिमा, भक्ति जागरण कार्यक्रम, और भक्तों की सुविधा-सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।
मंत्री विजय मंडल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा ही सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।


