Blog

खगड़िया देश बचाओ अभियान आम जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं मिशन सुरक्षा परिषद के संयुक्त मोर्चा

संयुक्त मोर्चा ने बिहार बंद के दौरान खगड़िया का किया चक्का जाम, बंद ऐतिहासिक सफल

यदि मतदाता फर्जी है तो उनकी वोट से जीते केंद्र एवं राज्य सरकार भी फर्जी है, सरकार को बर्खास्त करे राष्ट्रपति – किरण देव यादव

घुटना टेकू फेंकू जुमलेबाज सरकार के आयोग द्वारा स्वतंत्र निष्पक्ष पारदर्शी मतदान संभव नहीं – उमेश ठाकुर

खगड़िया। देश बचाओ अभियान, आम जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं मिशन सुरक्षा परिषद के संयुक्त मोर्चा के बैनर तले निर्वाचन आयोग के द्वारा गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ बिहार बंद के आह्वान पर खगड़िया का चक्का जाम ऐतिहासिक सफल किया गया।
बंद का नेतृत्व अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव एवं आम जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने किया।
बंद में मोदी नीतीश मुर्दाबाद, निर्वाचन आयोग हाय-हाय, तुगलकी फरमान वापस लो, एनआरसी लागू करना बंद करो, काला कानून वापस लो, आदि गगनभेदी नारों के साथ
बंद के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर आक्रोश व्यक्त किया तथा राजेंद्र चौक, रेलवे स्टेशन चौक को जाम किया गया तथा स्टेशन रोड, मील रोड, एन ए सी रोड एवं रेलवे जंक्शन परिसर में प्रदर्शन किया गया तथा दुकानों को बंद करने का अपील किया। स्फूर्त बंद ऐतिहासिक सफल रहा।
राजेंद्र चौक पर सभा को संबोधित करते हुए देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि वोटर लिस्ट वेरीफिकेशन के माध्यम से एनआरसी लागू करने का प्रयास है। बहुसंख्यक एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी को वोट के अधिकार से वंचित करने का साजिश है। नोटबंदी के तरह वोट बंदी कर आम जनता का सभी अधिकार छीनने का षड्यंत्र है।
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने कहा कि यदि मतदाता फर्जी है तो आम जनता के वोट से जीती केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार फर्जी है उसे हटाने, बर्खास्त करने, उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
आजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय सरकार मोदी एवं राज्य सरकार नीतीश के आदेश पर निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश महाराष्ट्र दिल्ली सहित अन्य राज्यों के तरह बिहार में गरीबों का वोट का अधिकार छीन कर ईवीएम हैक कर सरकार बनना चाहती है। गलत मंसूबे को चकनाचूर किया जाएगा।
देश बचाओ अभियान के संयोजक संजय सरफरोश, मिशन सुरक्षा परिषद के प्रदेश सचिव मुरली रविदास एवं सचिव सोनू कुमार ने कहा कि आम जनता, सरकार एवं निर्वाचन आयोग के नापाक इरादे को कामयाब होने नहीं दिया जाएगा। आम जनता मूड बन चुकी है एवं सामाजिक न्याय की सरकार बनाने का निर्णय ले चुकी है।
बंद आंदोलन में आशा ममता फेसीलेटर सेविका सहायिका रसोईया कर्मी उषा देवी रूबी देवी मंजू देवी रंजू कुमारी प्रीति पिंकी मधु नयना किरण देवी संजय धर्मेंद्र सत्यार्थी रंजना रेबा रानी अमेरिका देवी आदि ने सक्रिय भाग लेकर सरकार एवं आयोग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button