अंधराठाढ़ी मधुबनी महागठबंधन दलों के धरना प्रदर्शन से आमलोग रहे घंटों तक परेशान
*महागठबंधन दलों के धरना प्रदर्शन से आमलोग रहे घंटों तक परेशान *
अंधराठाढ़ी, मधुबनी।

मतदाता सूची पुनरीक्षण में कथित कुछ गलत निर्देशौं के बिरोध में बुधवार को महागठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं ने. प्रखण्ड मुख्यालय बाजार में सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया। उनके जाम और धरना प्रदर्शन से आमलोग घंटों तक परेशान रहे। छोटे और बड़े सड़क बाहनों की आवाजाही बहुत देर तक बाधित रहीं।प्रखण्ड राजद अध्यक्ष महेन्द्र राय इन कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रहे थे।
राजद के पूर्व बिधायक़ रामावतार, पासवान, मधुबनी जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, अनिल कुमार लोहिया, जयबीर यादव, मो कमरुजम्मा, रत्नाकर झा,देवचंद कामत, मो हैदर अली, रामा राय, कमलदेव पासवान, रामा शंकर यादव रविन्द्र यादव आदि सहित पंचायत/ प्रखंड राजद संगठन के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बंद और धरना प्रदर्शन कार्यकर्मों में भाग लिया।


