समस्तीपुर के श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय का आयुक्त ने किया निरीक्षण
आयुक्त कार्यालय, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।
(प्रमण्डलीय जन-सम्पर्क कार्यालय)
समस्तीपुर के श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय का आयुक्त ने किया निरीक्षण

दरभंगा, 10 जुलाई 2025 :- आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा श्री कौशल किशोर द्वारा समस्तीपुर के श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी को उन्होंने गायनी एवं सर्जरी विभाग को जल्द से जल्द चालू करने का निर्देश दिया।

आयुक्त महोदय द्वारा निर्माणाधीन अस्पताल एवं कॉलेज को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
*अस्पताल के विभागीय निरीक्षण के दौरान विभाग एवं कोरिडोर सुसज्जित एवं साफ-सुथरा पाया गया।*
निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. प्रो. आभा सिन्हा, उपाधीक्षक डॉ. अनुपम कुमारी, सिविल सर्जन, समस्तीपुर डॉ. एस. के चौधरी, स्वास्थ्य प्रबंधक अंजनी नंदन, डी. जी.एम, BMSICL विकाश झा, प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।
उप निदेशक,जन-सम्पर्क,
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।


