Blog

गिरीराज सिंह ने जीविका ‘दीदी का सिलाई , प्रशिक्षण-सह- उत्पादन केंद्र का किया उद्घाटन

बेगुसराय सांसद सह केंद्रीय वस्त्र मंत्री भारत सरकार ,गिरीराज सिंह ने जीविका ‘दीदी का सिलाई , प्रशिक्षण-सह- उत्पादन केंद्र का किया उद्घाटन ।

अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।

 

बेगुसराय सांसद सह- केंद्रीय वस्त्र मंत्री, भारत सरकार , गिरीराज सिंह द्वारा चेरिया बरियारपुर एवं बरौनी प्रखंड में ‘दीदी का सिलाई घर’ प्रशिक्षण-सह- उत्पादन केंद्र किया उद्घाटन ।

इस अवसर पर खेल मंत्री बिहार सरकार- सह- विधायक, सुरेंद्र मेहता, जिला पदाधिकारी बेगूसराय , तुषार सिंगला, विधायक बेगूसराय , कुंदन कुमार, उप विकास आयुक्त बेगूसराय, प्रवीण कुमार, सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी बेगूसराय,अजय यादव, सिविल सर्जन बेगूसराय, जिला परिवहन पदाधिकारी बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय एवं मंझौल सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जीविका के तहत महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस केंद्र के माध्यम से जीविका दीदियों को सिलाई-कढ़ाई के आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ उत्पादन कार्य का भी अवसर मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के उपरांत महिलाएं स्कूल ड्रेस, बैग, मास्क, लेडीज एवं जेंट्स वियर आदि का उत्पादन कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगी।

 

माननीय मंत्री ने कहा कि महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाया जाएगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी तथा वह आर्थिक सशक्त होगी। स्थायी रोजगार के अवसरः प्रशिक्षण के साथ-साथ उत्पादन कार्य भी शुरू होगा जिससे दीदियों को निरंतर काम और आय का स्रोत मिलेगा।

 

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि सदर प्रखंड में पूर्व में इस तरह का एक केंद्र का संचालन जीविका द्वारा सफलता पूर्वक किया जा रहा है। इस केंद्र से लगभग 100 दीदियां प्रशिक्षित होकर आज सिलाई को अपने आजीविका का साधन बना चुकी हैं।

 

इस कार्य के सफल संचालन में जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग किया जायेगा, समूह में एक साथ काम करने से आपसी सहयोग और संगठन की भावना विकसित होगी जिससे महिलाएं मिलकर बड़ी योजनाओं को भी क्रियान्वित कर सकेंगी।

 

बतातें चलें कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति के सहयोग से जीविका दीदी के सिलाई केंद्र के संचालन के लिए निःशुल्क स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही यूको आरसेटी एवं निफ्ट द्वारा दीदियों को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उनके कौशल का विकास एवं उन्हें उन्नत तकनीक की जानकारी दिया जा रहा है।

 

शुरुआती चरण में इन केंद्रों में 200 से अधिक प्रशिक्षित जीविका दीदियों को कार्य उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसके बाद उत्पादन कार्य शुरू कर बाजार में उनके उत्पादों की ब्रांडिंग और बिक्री की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

स्कूल ड्रेस, बैग, मास्क, महिलाओं एवं पुरुषों के वस्त्र आदि का स्थानीय स्तर पर उत्पादन कर बाजार में बेचा जाएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा भी सिलाई से संबंधी कार्य दिया जायेगा।

 

जीविका के माध्यम से उत्पादों की ब्रांडिंग और बिक्री के लिए प्लेटफॉर्म भी मिलेगा जिससे महिलाएं अपने बनाए उत्पाद बड़े बाजारों तक पहुंचा सकेंगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button