सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बक्सर में सम्मानित हुए बल्ड फोर्स टीम!
सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बक्सर में सम्मानित हुए बल्ड फोर्स टीम!
अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर बिहार:-ब्लड फ़ोर्स टीम को सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट भूमिका के लिए बक्सर जिला के ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड संस्था के द्वारा”रक्तदान सम्मान”से सम्मानित किया गया। मौके पर टीम के कोर मेंबर एवं मीडिया प्रभारी राहुल कुमार उपस्थित थे।.
संस्था का एक ही संकल्प है कि
“आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण..
जहां रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान…”
आगे उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से अब तक 1000+ लोगों को मदद रक्त देकर किया गया है।. और अबतक 21 कैंप लगाकर 700+ साथियों ने अपना रक्तदान महादान कर चुके है।. संस्था के द्वारा समय समय पर गरीबों के बीच कंबल वितरण,सामूहिक विवाह में सहयोग,भोजन वितरण ,इत्यादि सब किया जाता है।.आईये हम सब मिलकर संकल्प लेते है की हम सभी को जीते जी रक्तदान और मरणोपरांत अंगदान करना चाहिए ।.


