विश्व जनसंख्या दिवस पर महारानी कल्याणी महाविद्यालय में हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।
विश्व जनसंख्या दिवस पर महारानी कल्याणी महाविद्यालय में हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।

महारानी कल्याणी महाविद्यालय, लहेरियासराय, में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कोषांग द्वारा प्रधानाचार्य डॉक्टर मो. रहमतुल्लाह की अध्यक्षता में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय था – “जनसंख्या विस्फोट के परिपेक्ष्य में आने वाली चुनौतियाँ।” इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अनेकों छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के डॉक्टर सच्चिदानंद मिस्र, विभागाध्यक्ष, जंतुविज्ञान, डॉक्टर रंजीत कुमार, विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग, डॉक्टर नाज़ परवीन आलम, विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र विभाग तथा डॉक्टर डॉली कुमारी इतिहास विभाग शामिल थे। प्रथम स्थान रिया कुमारी, दूसरा स्थान निशु कुमारी तथा तीसरा स्थान रेशमी कुमारी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर रीता कुमारी व मंच संचालन समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉक्टर पंकज कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के बर्सर सह भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉक्टर शम्स आलम , परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर आलोक प्रभात, मैथिली विभागाध्यक्ष डॉक्टर साधना कुमारी सहित सभी शिक्षक, कर्मी एवं अनेकों छात्र छात्रायें उपस्थित थे।


