Blog

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में परिवार नियोजन मेला सह जगरुकता रैली का आयोजन हुआ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में परिवार नियोजन मेला सह जगरुकता रैली का आयोजन हुआ

समस्तीपुर, खानपुर।
आज दिनांक 11 जुलाई 2025 को समस्तीपुर जिले के आकांक्षी प्रखंड खानपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश सिंह के कुशल नेतृत्व में निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में परिवार नियोजन मेला सह जागरूकता रैली का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राणा नितेश सिंह द्वारा बताया गया कि बिहार सरकार, विश्व जनसंख्या दिवस 2025 के अवसर पर जन केंद्रित परिवार नियोजन सेवाओं को बढ़ावा दे रही है, जिसे हर व्यक्ति को सामान स्वास्थ्य सेवाएं और परिवार नियोजन की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया है। इसका उद्देश्य है कि सभी वर्गों खासकर युवाओं और वंचित समुदाय तक परिवार नियोजन की जानकारी तथा सेवाओं को पहुंचाया जा सके। बिहार में प्रजनन आयु 15 से 49 वर्ष की विवाहित महिलाओं में आधुनिक गर्भनिरोधक साधनों का उपयोग 44.4% है जबकि राष्ट्रीय आंकड़ा 56.5% है। हालांकि परिवार नियोजन अभी भी महिला नसबंदी पर अधिक केंद्रित है जिसे आधुनिक गर्भ निरोधक के विकल्पों की सीमित उपलब्धता बनी हुई है। बताया गया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान 27 जून से 10 जुलाई 2025 तक समुदाय उत्प्रेरण पखवाड़ा आयोजित किया गया जिसमें लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया जा रहा है तथा 11 से 31 जुलाई तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के दौरान पंजीकृत योग्य दंपतियों को सेवाएं प्रदान कीए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम में परिवार नियोजन सेवा अंतर्गत सभी अस्थाई साधन का स्टॉल लगाया गया‌। विस्तारपूर्वक परिवार नियोजन स्थाई एवं अस्थाई सेवा के बारे में बताया गया। इसके साथ ही उपस्थित योग्य दंपति लाभार्थियों को परिवार नियोजन सेवा अंतर्गत विभिन्न अस्थाई साधन वितरित किया गया एवं महिला बंध्याकरण सेवा हेतु पंजीकृत किया गया। परिवार नियोजन न केवल महिलाओं को यह अधिकार देता है कि वे कब और कितने बच्चे चाहती हैं, बल्कि यह मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। इसके साथ ही खानपुर प्रखंड में परिवार नियोजन जागरूकता रैली का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया जिसमें परिवार नियोजन सेवा जागरूकता हेतु स्लोगन के साथ नारे लगाए गए।
उक्त कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राकेश रंजन, फैमिली प्लानिंग काउंसलर संगीता कुमारी, पिरामल फाऊंडेशन प्रोग्राम लीडर केशव कुमार, आशा फैसिलिटेटर निशा कुमारी, इंदु कुमारी, आशा दीदी, पदाधिकारी एवं कर्मी, योग्य दंपति लाभार्थी एवं समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button