सामाजिक न्याय की सरकार बनाने का मूड बना चुकी है आम जनता – किरण देव यादव
बिहार-भारत बंद की ऐतिहासिक सफलता पर आमजनों को दिया वधाई, साधुवाद धन्यवाद, किया आभार व्यक्त
सामाजिक न्याय की सरकार बनाने का मूड बना चुकी है आम जनता – किरण देव यादव

खगड़िया। देश बचाओ अभियान, मिशन सुरक्षा परिषद, फरकिया मिशन एवं आम जनता पार्टी का संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बिहार के कई जिलों में अपनी सक्रिय सहभागिता से भारत एवं बिहार बंद को ऐतिहासिक सफल कराया गया।
अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव एवं आजपा राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने बंद की सफलता पर सभी कार्यकर्ता को बधाई एवं व्यवसायी तथा आम जनता को साधुवाद दिया है। बंद आंदोलन में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ता पार्टी संगठन को धन्यवाद दिया है एवं आभार व्यक्त किया है।
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने कहा कि बंद ऐतिहासिक सफल रहा। आम जनता ने मोदी नीतीश सरकार के इशारे पर की जा रही निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण को नाकार दिया है, एक सिरे से खारिज कर दिया है। आम जनता भाजपा जदयू के सरकार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कुर्सी को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। और सामाजिक न्याय की सरकार बनाएगी। आम जनता ने संकल्प ले चुकी है।
निर्वाचन आयोग कोर्ट सीबीआई ईडी सभी सरकार से प्रभावित होकर मानसिकता दुर्भावना से ग्रसित होकर काला कानून बनाकर आम जनों पर शोषण दमन अन्याय अत्याचार कर रही है। सभी चोर चोर मौसेरे भाई का काला कारनामा जनता समझ चुकी है। आम जनों का सबसे भरोसा उठता जा रहा है। अब सामाजिक न्याय व संघर्ष ही विकल्प है। आम जनता सामाजिक न्याय को लेकर सत्ता का तख्ता पलट करने का अब मूड बन चुकी है।
इधर, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय सचिव संजय ठाकुर ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में मधुबाला तूफानी यादव गुड्डू ठाकुर आदित्य कुमार आदि उपस्थित थे।
सबों ने भोजपुरी के शेक्सपियर लोक गायक भिखारी ठाकुर के 54 वीं पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन किया।


