Blog

मोतिहारी के सांसद राधा मोहन सिंह भारतीय जनता पार्टी शिवहर संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मोतिहारी चलने हेतु समीक्षात्मक बैठक की

शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह

पीएम मोदी के मोतिहारी आगमन को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में हुई समीक्षात्मक बैठक

जिला शिवहर:भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय शिवहर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मोतिहारी आगमन के परिपेक्ष में भारत के पूर्व केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री एवं मोतिहारी के सांसद राधा मोहन सिंह भारतीय जनता पार्टी शिवहर संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मोतिहारी चलने हेतु समीक्षात्मक बैठक की ।

सर्वप्रथम कार्यक्रम का आगाज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तत्पश्चात दीप जलाकर हुआ !

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के द्वारा उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित एवं स्वागत किया गया ।सम्मानित करने वालों में बिहार प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा, सीतामढ़ी जिला के प्रभारी एवं बिहार प्रदेश कार्य समिति के सदस्य संजीव कुमार पांडे ,जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह, राजेश कुमार राजू, धर्मेंद्र कुमार पांडे ,पंचायती राज के प्रदेश प्रवक्ता डॉ राम बहादुर गुप्ता, डॉक्टर नूतन माला सिंह ,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह ने सांसद का स्वागत किया ।

सांसद राधा मोहन सिंह ने अपने संबोधन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 साल के कार्यकाल को कार्यकर्ताओं के मानस पटेल पर रखते हुए अपने जीवन काल के एक-एक घटनाक्रम को बड़े ही सरल शब्दों में रखा ।उन्होंने अपना जीवन जीरो से शुरू कर आज यहां तक जो सफर तय किया है सारे कार्यकर्ताओं को अभिभूत कर दिया । उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की हजारों हजार की संख्या में मोतिहारी के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वचन को सुने और उसका लाभ उठाएं।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह जी के द्वारा उनको आश्वासन दिया गया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के मोतिहारी आगमन मे शिवहर की भागीदारी पहले की अपेक्षा ऐतिहासिक भागीदारी होगी । आज की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्रश्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पांडे, प्रदीप कुमार सोनू ,जयप्रकाश गुप्ता, विभास चंद्र झा, जिला मंत्री विकास पासवान ,मुकेश राठौर, मुकेश चौधरी ,सुजीत कुमार सिंह ,शिवललासिंह ,अनिल कुमार, मनोज कुमार गुप्ता ,प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रामबाबू गुप्ता , महामंत्री गोपाल जी ठाकुर, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनैना देवी ,आति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अवधेश कुमार मंडल, अध्यक्ष में पंकज पांडे, उनके महामंत्री विक्रम कुमार, सीता देवी ,बैद्यनाथ गुप्ता, उनके महामंत्री छोटू गुप्ता, नितेश कुमार सिंह, पवन कुमार शाह, सरोज कुमार सिंह ,उनके महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, विकास कुमार यादव ,निलेश कुमार उनके मंडल संयोजक सीताराम कुमार महामंत्री धर्मेंद्र शाह, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैप्टन प्रेम शंकर सिंह, जिला बार एसोसिएशन के महासचिव एवं विधि प्रकोष्ठ के संयोजक श्री शशि सुमन, बजरंगी सिंह ,नितेश गिरी जिला प्रवक्ता देशबंधु शर्मा, भारत भूषण दुबे ,यादव अशोक अलबेला ,मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी ,खुश नंदन कुशवाहा ,आईटी सेल के जिला संयोजक उत्तम पटेल ,विजय चंद्रवंशी ,ऋषभ कुमार, आदित्य कुमार ,कार्यालय प्रमुख रत्नेश सोनी, मिथुन कुमार ,भाजपा कार्यकर्ता विक्रम कुमार सिंह 300 कार्यकर्ताओं ने इस समीक्षात्मक बैठक में भाग लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button