पानी के लिए लोगो तरस रहे हैँ वही वार्ड 8 मूसेपुर नल जल की पानी बर्बाद हो रहे हैँ!
पानी के लिए लोगो तरस रहे हैँ वही वार्ड 8 मूसेपुर नल जल की पानी बर्बाद हो रहे हैँ!
अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर :एक तरफ जहां नल जल की पानी को बर्बाद किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ पानी पीने के लिए लोग तरस रहे हैं। समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 8 मूसेपुर भारत माता दुर्गा हनुमान मंदिर के परिसर में लगे नल जल की पानी का बड़े पैमाने पर होटल संचालक द्वारा बर्बाद किया जा रहा है आप देख रहे हैं की यहां पर के चाय दुकानदार किस तरह नल से पानी को बर्बाद कर रहा डब्बा भरने के बावजूद भी पानी बह रहा है लेकिन उसको बंद नहीं कर रहा है, यह सिलसिला यहां दिन भर चलता रहता है, दूसरी तरफ कुछ ऐसे दबंग लोग हैं कि नल जल के पानी से खेती कर रहे हैं वह अपने खेत में दिनभर नल जल का पानी खोले रहते हैं, यह सब कारण से पानी आगे गांव की ओर नहीं जा रहा है जिससे दर्जनों घर के लोग पानी के लिए परेशान हैं, स्थानीय ग्रामीण कुशेश्वर महतो , दौरिक महतो, लक्ष्मी महतो, रामेश्वर महतो, सुरेंद्र महतो , बिहारी महतो, रघुनाथ राय, आदि लोगों ने बताया कि हम लोगों को पानी नहीं मिल रहा है क्योंकि सभी पानी पीछे के लोगों ही दुरुपयोग कर देता है , इस भीषण गर्मी में हम लोगों को पानी नहीं मिल रहा है , हम लोग नगर निगम प्रशासन से मांग करते हैं , इस उत्पन्न समस्याओं पर ध्यान देते हुए पानी के दुरुपयोग करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाए


