Blog

अखिल भारतीय किसान महासभा का सदस्यता अभियान शुरू

अखिल भारतीय किसान महासभा का सदस्यता अभियान शुरू

अमरदीप नारायण प्रसाद

किसानों को कृषि कार्य के लिए फ्री बिजली मिले- ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह

किसानों के उपज का दर तय हो, उपज खरीदने की गारंटी हो- राजदेव प्रसाद सिंह

किसानों के दूध की कीमत में हो वृद्धि- महासभा

ताजपुर/समस्तीपुर:- नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड 26 में घर-घर जाकर अखिल भारतीय किसान महासभा का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान किसानों से संवाद भी किया गया। मौके सुखदेव सिंह, सुनीता देवी, गोलू कुमार, अनीता देवी समेत 50 से अधिक किसानों को अभाकिम का सदस्य बनाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, रंजीत कुमार आदि ने किया।
मौके पर ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानी घाटे का धंधा है। कभी अतिवृष्टि तो कभी अनावृष्टि में किसानों का फसल बर्बाद हो जाता है। अगर इससे बचते हुए किसान फसल उगा लेते हैं तो न फसलों की सही कीमत मिलता है और न ही खरीददार। किसानों को खेती-किसानी मजबूरन छोड़ना पड़ रहा है। राज्य एवं केन्द्र सरकार भी किसान विरोधी है। सरकार किसानों को उचित सुविधा प्रदान मुहैया नहीं करा रही है। किसानों को निजी कंपनी का महंगा बीज, खाद, खल्ली, कीटनाशक दवा खरीदना पड़ता है। बाजार में नकली खाद, बीज, कीटनाशक मौजूद है लेकिन अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं है।
उन्होंने किसानों का लोन माफ करने, कृषि कार्य हेतु नि:शुल्क बिजली देने, किसानों का उपज का सही कीमत देने एवं खरीदने की गारंटी करने, किसानों को नि: शुल्क खाद, बीज, बिजली, पानी आदि देने, दूध का मूल्यवृद्धि करने आदि की मांग की अन्यथा किसान आंदोलन तेज करने की घोषणा की।
उक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button