भाजपा नेता कन्हैया सोनी की बड़ी पहल: छत्तीसगढ़ से बस द्वारा कोलकाता रवाना हुए सैकड़ों स्वर्णकार कारीगर, करेंगे भाजपा के पक्ष में मतदान

Bhilai Nagar / भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाई कन्हैया सोनी ने संगठन के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और चुनावी सक्रियता का परिचय देते हुए एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया । उन्होंने भिलाई दुर्ग में कार्यरत स्वर्णकार समाज के कारीगरों और उनके परिवारों को मतदान हेतु प्रेरित किया है।
कन्हैया सोनी ने विशेष बसों का प्रबंध कर इन मतदाताओं को उनके मूल निवास कोलकाता भेजने की व्यवस्था की है। ओर स्वयं भी कोलकाता गए व रवाना होने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक ‘जय श्री राम’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारे लगाए। श्री सोनी ने कहा कि, “राष्ट्रहित में प्रत्येक वोट कीमती है। हमारे स्वर्णकार भाई-बहन कोलकाता जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।” इस पहल की राजनीतिक गलियारों में जमकर सराहना हो रही है।