
प्राथमिक विद्यालय शोभैपुरा के शिक्षक गुलाब चंद्र राय को सेवानिवृत्ति के पश्चात दी गई विदाई ।
प्राथमिक विद्यालय शोभैपुरा के शिक्षक गुलाब चंद्र राय को सेवानिवृत्ति के पश्चात दी गई विदाई ।
प्राथमिक विद्यालय शोभैपुरा के शिक्षक गुलाब चंद्र राय को सेवानिवृत्ति के पश्चात दी गई विदाई ।

समस्तीपुर(हसनपुर):- प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शोभैपुरा में शनिवार को जगरनाथपुर गांव निवासी व पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक सह शिक्षक गुलाब चंद्र राय के सेवानिवृत्ति के पश्चात विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संघ के नेता माखन झा ने किया वहीं मंच संचालन का कार्य प्रसिद्ध शिक्षक बैद्यनाथ रजक के द्वारा किया गया। समारोह के दौरान लोगों के द्वारा उनके सेवानिवृत्ति के पश्चात विदाई दी गई । इस अवसर पर उन्हें चादर , पाग, माला, डायरी, व कलम के साथ सम्मानित करते हुए सभी शिक्षकगण , स्थानीय गणमान्य जनप्रतिनिधियों व शोभैपुरा ग्रामवासियों ने उनके मिलनसार स्वभाव एवं मृदुभाषी भाषा के धनी व्यक्तित्व को सदैव याद रखने की बात कही।वहीं शिक्षक गुलाबचंद्र राय ने भी विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों के द्वारा मिले अपार स्नेह को भी सदैव याद रखने की बात दोहराई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सेवानिवृत शिक्षक के सम्मान में काफी भावनात्मक गीत भी प्रस्तुत किया। बताया जाता है कि शिक्षक गुलाबचंद्र राय ने अपनी प्रशासनिक कुशलता एवं प्रबंधन के बदौलत उक्त विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक रहते हुए बेहतर तरीके से उक्त विद्यालय का संचालन किया। साथ ही एक शिक्षक के रूप में वर्ष 2006 से अपनी प्रतिभा के बदौलत उन्होंने अपने सेवाकाल में छात्र छात्राओं के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। लोगों ने उनके द्वारा अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान अर्जित प्रतिष्ठा को अन्य शिक्षकों के लिए काफी अनुकरणीय बताया। मौके पर बड़गांव पंचायत के पंस प्रतिनिधि गौरीशंकर यादव, पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया भिखरंजन यादव,शिक्षक संघ नेता माखन झा, गंगा प्रसाद सिंह, शंभू प्रसाद, प्रधानाध्यापक शंभूनाथ, राजकिशोर कौशल, बिजली पंडित,अवधेश कुमार , प्रफुल्लचंद्र राय , नवलकिशोर यादव, सेवानिवृत शिक्षक रूपचंद बैठा,गीता प्रसाद, प्रधान शिक्षक दीपनारायण रजक ,अनिल कुमार यादव, रामकुमार यादव, प्रधान शिक्षिका नाजिया अंजुम, शिक्षक भवेश्वर कुमार, सुशील कुमार सिंह, सुशांत यादव, संतोष कुमार, रामाश्रय पोद्दार, मायाराम मोची, मोहम्मद दिलनवाज आलम , शिक्षिका रिंकू भूषण, सुप्रिया कुमारी, गुलाफ्शा , ग्रामीण मिथलेश यादव, रामदयाल यादव, विरंची यादव, हिरेंद्र यादव, मोहन शर्मा, साकेत कुमार,शंकर यादव ,के अलावा स्थानीय गणमान्य ग्रामीण व विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



