बेगूसराय

चिलचिलाती धूप को देखते हुए मारवाड़ी समाज ने राहगीरों को ठंडा पेय जल एवं शरबत पिलाया।

चिलचिलाती धूप को देखते हुए मारवाड़ी समाज ने राहगीरों को ठंडा पेय जल एवं शरबत पिलाया।

चिलचिलाती धूप को देखते हुए मारवाड़ी समाज ने राहगीरों को ठंडा पेय जल एवं शरबत पिलाया।

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, शाखा बेगूसराय की ओर से अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर राहगीरों के बीच निःशुल्क शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सेवा एवं समाजहित की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्री पवन मस्कारा जी, शाखा सचिव श्री प्रदीप केलनका जी एवं शाखा के श्री ज्योति शर्मा श्री अंकित गोयनका एवं वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक श्री (अशोक कुमार गोयंका)मुन्ना गोयनका जी ने बताया कि यह सेवा कार्य प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार निरंतर आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग एवं सद्भावना का प्रसार करना है।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राहगीरों को शरबत पिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। यह सराहनीय पहल समाज में एक सकारात्मक संदेश देती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button