समस्तीपुर

समस्तीपुर के कल्याणपुर मे गोली मारकर एक युवक की हत्या , दूसरा गंभीर!

समस्तीपुर के कल्याणपुर मे गोली मारकर एक युवक की हत्या , दूसरा गंभीर!

समस्तीपुर के कल्याणपुर मे गोली मारकर एक युवक की हत्या , दूसरा गंभीर!

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर (सदर अनुमंडल-2)। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े तांडव मचाते हुए बाइक सवार दो युवकों को गोली मार दी। इस सनसनीखेज वारदात में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना तारा चौक से सोमनाहा जाने वाली सड़क पर माधोपुर गांव के समीप हुई। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
घटना में घायल युवक की पहचान कल्याणपुर प्रखंड के जितवारिया गांव निवासी रजीव कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत कल्याणपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, मृत युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक हथियार तथा एक बाइक बरामद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
फिलहाल, गोलीबारी के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button