
सड़क सुरक्षा को लेकर रात्रि में चलाया गया विशेष अभियान
सड़क सुरक्षा को लेकर रात्रि में चलाया गया विशेष अभियान
सड़क सुरक्षा को लेकर रात्रि में चलाया गया विशेष अभियान

अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान रात्रि के समय संचालित किया गया, ताकि रात्रिकालीन यातायात में होने वाली अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।अभियान के दौरान वाहन चालकों की सघन जांच की गई, जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन कागजात एवं नशे की हालत में वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी की गई।सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने आमजन से अपील की वे यातायात नियमों का पालन करें एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे। यह अभियान स्थानीय प्रशासन की सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है



