
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) खेल प्रतियोगिता 2025–26 का फाइनल मुकाबला।
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) खेल प्रतियोगिता 2025–26 का फाइनल मुकाबला।
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) खेल प्रतियोगिता 2025–26 का फाइनल मुकाबला।

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) खेल प्रतियोगिता 2025–26 का फाइनल मुकाबला गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में खेला गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमांचक फाइनल में तिरहुत प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को 8 विकेट से पराजित कर चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया।फाइनल मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी श्री श्याम कुमार सहनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने दोनों प्रमंडलों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बिहार के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं आईपीएल जैसे बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों को अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास पर ध्यान देने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सफलता से जिला और राज्य का नाम देश-दुनिया में रोशन होगा।
फाइनल मुकाबले में सारण प्रमंडल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन पूरी टीम निर्धारित 19 ओवर में 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सारण की ओर से आयुष पटेल ने 34 गेंदों में 2 चौकों की मदद से सर्वाधिक 19 रन बनाए, जबकि समर्थ मिश्रा ने 7 गेंदों में 14 रन का योगदान दिया। तिरहुत की ओर से गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलाल साह ने 4 ओवर में मात्र 6 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं सचिन कुमार राज ने 3 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिरहुत प्रमंडल की टीम ने 15.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। तिरहुत की ओर से आशीष केसरी ने 48 गेंदों में 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि रुद्रांश कुमार ने 23 गेंदों में 28 रन बनाए। सारण की ओर से गेंदबाजी में पी. कुमार ने 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया तथा युवराज ने 1.2 ओवर में 8 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।
बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए तिरहुत प्रमंडल के बिलाल साह को ‘मैन ऑफ द मैच’ एवं ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, चिरंजीवी ठाकुर, अरुनव पंकज, दीपक कुमार दीप, शशिकांत, शुभम, रितेश, मणिकांत सहित क्रिकेट खिलाड़ी मुरारी कुमार, सुमित कुमार एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। स्कोरर की भूमिका शिक्षक राहुल कुमार एवं अभय शंकर आर्या ने बखूबी निभाई, जबकि उद्घोषक एवं मंच संचालन की जिम्मेदारी शिक्षक सुमित कुमार द्वारा सफलतापूर्वक निभाई गई।



