
दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर के अंतिम दिन सभी प्रखंडों में शिविरों का किया गया आयोजन।
दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर के अंतिम दिन सभी प्रखंडों में शिविरों का किया गया आयोजन।
दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर के अंतिम दिन सभी प्रखंडों में शिविरों का किया गया आयोजन।

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।
बेगूसराय जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर के अंतिम दिन सभी प्रखंडों में शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। संबंधित विभागीय पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का पंजीकरण करते हुए उनके त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
इसी क्रम में जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा बछवाड़ा प्रखंड में आयोजित प्रखंड सहयोग शिविर सह जनकल्याण शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
जिला पदाधिकारी ने शिविर में उपस्थित आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित सहयोग शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है। इस प्रकार के शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं, जिससे जनसमस्याओं के निराकरण में तेजी आई है।निरीक्षण के दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। प्रशासन द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि लोगों को समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।



