देश

समर गोयल की मौजूदगी में फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ने रचा इतिहास, फाइनल में इमरान 11 को हराकर जीती कॉनसम ट्रॉफी

समर गोयल की मौजूदगी में फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ने रचा इतिहास, फाइनल में इमरान 11 को हराकर जीती कॉनसम ट्रॉफी

समर गोयल की मौजूदगी में फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ने रचा इतिहास, फाइनल में इमरान 11 को हराकर जीती कॉनसम ट्रॉफी

मैन ऑफ द सीरीज: अमन राज
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: उज्ज्वल कुमार

अररिया/डॉ.रूद्र किंकर वर्मा l

35वें भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग चैंपियनशिप (कॉनसम ट्रॉफी) का फाइनल मुकाबला रविवार को खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया। टूर्नामेंट के मैच संख्या 38 में फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए इमरान 11 को 16 रनों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबले से पूर्व मुख्य अतिथि समर गोयल (सीईओ सह एमडी, कॉनसम इंडस्ट्रीज), विशिष्ट अतिथि एवं जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। राष्ट्रगान के पश्चात मैच का विधिवत शुभारंभ हुआ और इसके साथ ही जिला क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया।
फाइनल का रोमांच: आख़िरी ओवरों तक सांस रोक देने वाला मुकाबला
टॉस जीतकर फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
बल्लेबाजी में दिखा दम:
सलामी बल्लेबाज दीपक कुमार देव ने 29 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी।
वहीं हर्ष कुमार (27 रन) और सागर (18 रन) के उपयोगी योगदान की बदौलत फारबिसगंज की टीम ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 134 रन का स्कोर खड़ा किया।
इमरान 11 की ओर से गेंदबाजी:
शाहनवाज अंसारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए। नवनीत किसलय को 2 और अमित चौहान को 1 विकेट मिला।
आदित्य राज की फिरकी ने पलटा मैच
135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इमरान 11 की टीम फारबिसगंज के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी।
शिवम कुमार ने 50 गेंदों में 37 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन आदित्य राज की घातक फिरकी (5 ओवर में 4 विकेट) ने मैच का रुख बदल दिया।
अभिषेक कुमार ने भी 3 विकेट झटकते हुए जीत पक्की कर दी। पूरी टीम 24.5 ओवर में 118 रन पर सिमट गई।टूर्नामेंट के हीरो (सीनियर वर्ग)I
मैन ऑफ द सीरीज: अमन राज
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: उज्ज्वल कुमार
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: नवनीत किसलय
सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर: हर्ष कुमार
U-16 वर्ग: भविष्य के सितारों का जलवा
मैन ऑफ द सीरीज व बेस्ट बॉलर: रौनक कुमार (दोहरा खिताब)
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: कृष्णा
सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर: शानू स्नेही
सफल आयोजन और सम्मान समारोह
मैच का सफल संचालन अंपायर अशोक मिश्रा एवं अश्वनी ने किया, जबकि स्कोरर अंकित ने सटीक स्कोरिंग निभाई।
समारोह में मुख्य अतिथि समर गोयल, विशिष्ट अतिथि संजय प्रधान, धीरज झा, अजय सेनगुप्ता, सत्येन शरण सहित संघ के अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास (बासु दा), उपाध्यक्ष चांद आज़मी, सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष परवेज़ आलम एवं बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य ओम प्रकाश जयसवाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
इस अवसर पर सुशील कुमार सिंह (दारा), आनंद मोहन सिन्हा, सुनील सिन्हा, चंदन यादव, मोहत्सीम जुबैरी, ध्रुव विराजी, राजेश गुप्ता, सुदर्शन झा, विक्की कुमार, त्रिलोचन त्रिलोक, ग्राउंड्समैन राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
यह टूर्नामेंट स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित हुआ और आने वाले वर्षों के लिए नई उम्मीदें छोड़ गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button