
गोरखरी गांव के बधार में आग से 30 बीघा गेहूं की फसल राख, किसानों को नुकसान
गोरखरी गांव के बधार में आग से 30 बीघा गेहूं की फसल राख, किसानों को नुकसान
गोरखरी गांव के बधार में आग से 30 बीघा गेहूं की फसल राख, किसानों को नुकसान

ऋषि केश / आप की आवाज
पटना जिले के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत गोरखरी गांव के पश्चिम भर बधार में सोमवार को भीषण आगलगी से कई किसानों के लगभग 30 बीघे की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आशंका जताई जा रही है कि खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से निकली चिंगारी सूखे गेहूं की फसल पर गिरी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के कारण आग ने तेजी से फैलते हुए बधार के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
वहीं आगलगी की जानकारी प्राप्त होते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ और स्थानीय प्रशासन आग को बुझाने में जुट गए। अग्निशमन गाड़ी और हार्वेस्टर की मदद से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीण और अग्निशमन कर्मी आग बुझा पाते तब तक फसल राख हो चुका था। मौके पर जले हुए अवशेष देखकर प्रभावित किसान बदहवास हैं।
अगलगी की घटना में पींड़ित किसान अभय सिंह, अजय सिंह, जितेन्द्र सिंह, शिंकू कुमार, हरेंद्र सिंह, शिव जी, नागेंद्र सिंह उर्फ झा जी, सजन कुमार, बबन यादव, राम लला सिंह सहित कई किसानों की फसल जलकर राख हुई है। पीड़ित किसानों ने सरकार जल्द से जल्द उचित मुआवजे की मांग की है।



