
मिथिला परंपरा के साथ एएनएम नीलम कुमारी को भावभीनी विदाई, 19 वर्षों की सेवा के बाद हुईं सेवानिवृत्त।
मिथिला परंपरा के साथ एएनएम नीलम कुमारी को भावभीनी विदाई, 19 वर्षों की सेवा के बाद हुईं सेवानिवृत्त।
मिथिला परंपरा के साथ एएनएम नीलम कुमारी को भावभीनी विदाई, 19 वर्षों की सेवा के बाद हुईं सेवानिवृत्त।

समस्तीपुर/बिहार
रिपोर्ट/ उमेश चौधरी
समस्तीपुर जिले के खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम नीलम कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राणा नितेश कुमार सिंह के साथ-साथ साथ डॉक्टर गुफरान अंसारी डॉक्टर रमन कुमार सिंह,डॉक्टर उदय प्रकाश चौबे, डॉक्टर संजीत कुमार गुप्ता ,डॉक्टर शिवांगी सिंह ,डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉक्टर पवन कुमार और डॉक्टर शिशुपाल ,वार्ड सिस्टर श्रीमती पुष्पा कुमारी सिस्टर इंचार्ज श्रीमती जूही कुमारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में पदस्थापित एकमात्र एएनएम श्रीमती विवा कुमारी तथा कार्यालय प्रधान लिपिक धर्मेंद्र कुमार सिंह ,मुन्ना, राकेश रंजन प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक , किरण कुमारी प्रखंड लेखपाल , अनिल कुमार सिंह प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी , ईसीजी टेक्निशियन दीपक कुमार, लैब टेक्नीशियन विनोद कुमार सिंह के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कृष्ण ने मिथिला की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर सहकर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने पाग चादर माला तथा उपहार भेंट कर उनके प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।जानकारी के अनुसार, नीलम कुमारी वर्ष 2007 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खानपुर में अपनी सेवाएं दे रही थीं। जिनकी सेवानिवृत 31 मई को हो गई। लगभग 19 वर्षों के लंबे कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपने कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित कार्यशैली से लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई।आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों ने उनके साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया तथा उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कई वक्ताओं ने कहा कि नीलम कुमारी ने हमेशा मरीजों की सेवा को प्राथमिकता दी और अपने व्यवहार तथा कार्यकुशलता से सभी का दिल जीता।कार्यक्रम का संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा नितीश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने नीलम कुमारी के सेवा काल का विस्तार से उल्लेख करते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।



