
धर्मनाथ हत्याकांड के मुख्य नामजद अभियुक्त गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी।
धर्मनाथ हत्याकांड के मुख्य नामजद अभियुक्त गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी।
धर्मनाथ हत्याकांड के मुख्य नामजद अभियुक्त गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी।
समस्तीपुर/ बिहार
रिपोर्ट/उमेश चौधरी

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत के कोठिया बूढ़ी गंडक नदी ढाब में बीते रविवार को हुई धर्मनाथ साहनी हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य नामजद अभियुक्त को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य दो नामजद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जहांगीरपुर पंचायत के भूखल साहनी के पुत्र मंटून साहनी के रूप में की गई है। हत्याकांड को लेकर मृतक के पत्नी प्रियंका देवी ने खानपुर थाने में तीन लोगों को नामजद करते हुए 6 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन मिलते ही खानपुर थाना अध्यक्ष शिवपूजन कुमार, अपर थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी , संजीवन पासवान सहित अन्य पुलिस फोर्स ने गिरफ्तारी को लेकर छानबीन शुरू कर दी और 24 घंटे के अंदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त के ऊपर खानपुर थाने में कांड संख्या 124/ 26 सहित बी एन एस दर्ज किया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।



