
मृतक कामगार लक्ष्मण पासवान के परिजनों को ग्रोथ सेन्टर बरौनी बियाडा स्थित केम्पटी बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड ने दिया 10 लाख रुपया- का मुआवजा राशि,,,शंभू कुमार
मृतक कामगार लक्ष्मण पासवान के परिजनों को ग्रोथ सेन्टर बरौनी बियाडा स्थित केम्पटी बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड ने दिया 10 लाख रुपया- का मुआवजा राशि,,,शंभू कुमार
मृतक कामगार लक्ष्मण पासवान के परिजनों को ग्रोथ सेन्टर बरौनी बियाडा स्थित केम्पटी बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड ने दिया 10 लाख रुपया- का मुआवजा राशि,,,शंभू कुमार।

तेघड़ा विधायक एवं बीहट मुख्य पार्षद के प्रयास से पीड़ित परिजनों को मिला सहयोग राशि ।
अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।
बीते दिन बुधवार को दोपहर में ग्रोथ सेन्टर बरौनी बियाडा स्थित केम्पटी बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड प्रांगण में शव रखकर उचित मुआवजे मिलने, मामले की जांच, परिवार के जीविकोपार्जन का सहारा उपलब्ध कराने को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से किए जा रहा मांग पर कम्पनी के अधिकारी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने को स्वेच्छा से तैयार नहीं थी। जिस दौरान स्थानीय विधायक रजनीश कुमार ने कम्पनी पर दबाव बनाया और मृतक युवक लक्ष्मण पासवान के स्वजनों को उचित सहयोग करने का निर्देश दिया। जिस दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बरौनी हिमांशु शेखर, स्थानीय वार्ड पार्षद अशोक सिंह, बीरपुर थाना पुलिस, स्थानीय बरौनी थाना पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से सफ़ल वार्ता कर कारखाना एवं श्रम अधिनियम के अनुसार उचित मुआवजा के रूप में तत्काल 10 लाख रुपए मिलने के आश्वासन दिए जानें पर स्वजन सहमत हुए। वहीं मौके पर उपस्थित रहे प्रभारी थानाध्यक्ष बरौनी अभिजीत कुमार ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मुख्य पार्षद बबीता देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह एवं वार्ड पार्षद अशोक सिंह ने बताया कि मृतक युवक लक्ष्मण पासवान को नगर परिषद बीहट के द्वारा कबीर अन्त्येष्टि योजना का लाभ, प्रखण्ड कार्यालय से राष्ट्रीय पारिवारिक अथवा मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ दोनों योजना में से एक योजना और श्रम प्रवर्तन विभाग की ओर से 2 लाख, मजदूर के इंश्योरेंस सहित अन्य लाभ स्वजनों को दिया जाएगा। साथ ही केम्पटी बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थानीय विधायक रजनीश कुमार के अभिन्न सहयोग से दो टर्म में 5-5 लाख करके 10 लाख रुपया दिया जाएगा। जिसमें 5लाख रुपया तत्काल मृतक लक्ष्मण पासवान की पत्नी पूनम कुमारी के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया और विधवा पत्नी पूनम कुमारी स्वेच्छा से कम्पनी में कार्य करना चाहेगी तो उन्हें कम्पनी कार्य भी मुहैया कराएगी। मौके पर मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, वरिष्ठ राजद नेता नवल किशोर सिंह, तेघड़ा विधायक प्रतिनिधि शुभम् कुमार, कम्पनी के प्रबंधक, संवेदक बबलू कुमार, सुनील कुमार, श्यामपुकार कुमार, बबलू कुमार, विकास कुमार साह, माखो पासवान, राम अकबाल पासवान, पप्पू कुमार सहित अन्य ने स्थानीय विधायक, स्थानीय प्रशासन, विभागीय अधिकारियोंने केम्पटी बेवरेज कम्पनी प्राईवेट लिमिटेड के मालिक और स्वजनों से समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाए। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बरौनी विकास कुमार रंजन ने बताया कि बरौनी थाना पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भभेजा गया। जहां पोस्टमार्टम उपरान्त शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। स्वजनों द्वारा आवेदन पत्र प्राप्त होने पर यूडी केस दर्ज किया जाएगा।



