
खानपुर,भारत की जनगणना 2027 में उत्कृष्ट कार्य हेतु आज प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सभी प्रगनक एवं पर्यवेक्षक को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा के हाथों प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।साथ ही साथ निदेशालय से प्राप्त जनगणना किट का भी वितरण किया गया।

प्रथम फेज में मकान सूचिकारण एवं नंबरिंग का काम निदेशालय से प्राप्त निदेश एवं समय से पूर्ण कराया गया।
चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी खानपुर विजय कुमार चंद्र द्वारा सभी प्रगनक, पर्यवेक्षक, फील्ड ट्रैनर और कार्यलय कर्मियों को धन्यवाद दिया एवं द्वितीय फेज में कार्य हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
कार्यक्रम में पंचायत सचिव राजकुमार सिंह,पर्यवेक्षक लाल बाबू,महेश प्रसाद यादव,राजीव कुमार झा,उमेश दास,दिलीप कुमार राम,प्रगणक में प्रभात कुमार सुमन,मनोज कुमार,राम प्रवेश राय,अमर कुमार सिंह,अनीता कुमारी,मो हारून हुसैन सहित
कुल 361 प्रगनक
59 पर्यवेक्षक
एवं 6 फील्ड ट्रैनर उपस्थित रहे।

