सावन में शिवभक्तों की सेवा हेतु कटोरिया में कांवरिया शिविर, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने किया शुभारंभ
सावन में शिवभक्तों की सेवा हेतु कटोरिया में कांवरिया शिविर, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने किया शुभारंभ
कटोरिया ।

भगवान भोलेनाथ की विशेष आराधना के पवित्र माह सावन की शुरुआत के साथ ही देवघर जाने वाले श्रद्धालु शिवभक्तों के लिए कटोरिया में कई कांवरिया सेवा शिविर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा को समर्पित पूर्णिया सेवा शिविर का आज सीमांचल के एकलौते भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भव्य शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री माननीया लेसी सिंह, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, कटोरिया विधायक निक्की हेम्ब्रम एवं समाजसेवी अजय झा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कांवरियों की सुविधा के लिए शिविर की व्यवस्था की सराहना की और सेवा भावना को सच्ची भक्ति बताया। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि “सावन केवल पूजा का ही नहीं, सेवा का भी महीना है। कांवर यात्रा में शिवभक्तों को हरसंभव सुविधा देना हम सभी का दायित्व है।


