बेगूसराय

मुहर्रम के दौरान डीजे व धारदार हथियार का प्रदर्शन पर रहेगा प्रतिबंध ,,, , सीओ

मुहर्रम के दौरान डीजे व धारदार हथियार का प्रदर्शन पर रहेगा प्रतिबंध ,,, , सीओ

मुहर्रम के दौरान डीजे व धारदार हथियार का प्रदर्शन पर रहेगा प्रतिबंध ,,, , सीओ


वीरपुर आपकी आवाज।
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर वीरपुर थाने में गुरुवार को थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।इस अवसर पर सीओ भाई बीरेंद्र ने बताया कि पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।साथ ही धारदार हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करने की अपील की।थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने कहा कि उक्त पर्व के दौरान पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी।इस दौरान गश्ती टीम व डायल 112 की टीम विशेष गश्ती करती रहेगी।उन्होंने कहा कि 26 व 27 जून को निर्धारित समय के अनुसार ही ताजिया जुलूस निकाला जाएगा।जिसको लेकर ताजिया कमेटी निर्धारित समय के अनुसार लाइसेंस निर्गत कराएं।उन्होंने कहा कि इस दौरान नशेड़ियों व उपद्रवियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश कुमार ने कहा कि उक्त पर्व के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी।ताकि वैसे तत्वों को चिन्हित कर आगे की कारवाई की जा सके।मौके पर पूर्व जिला पार्षद सुल्ताना बेगम,
मुखिया दीपक कुमार,राजीव कुमार,राम प्रवेश सिंह,जयजयराम सहनी,पूर्व मुखिया,सुखराम महतो सरपंच सच्चिदानंद झा,शंभू पासवान,अरुण प्रसाद सिंह,अभिनव गुप्ता आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button