
जनसुराज का अर्थ जनकल्याण होता है :हर्षबर्धन

बीरपुर आपकी आवाज।
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के भवनानंदपुर पंचायत के पानापुर गांव में गुरुवार को जनसुराज नागरिक सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया।जिसका उद्घाटन पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी तथागत हर्षवर्धन,जिलाध्यक्ष डॉ सोनू शंकर,संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रभारी डॉ रजनीश कुमार,योगाचार्य डॉ रंजीत कुमार व बिग कमांडर रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।यह कार्यालय बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र संख्या 146 के अंतर्गत कार्य करेगी।इस अवसर पर प्रदेश चुनाव प्रभारी ने कहा कि जनसुराज का अर्थ जनकल्याण होता है।आम लोगों की समस्याओं को संग्रह कर निदान हेतु प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह के कार्यलयों का शुभारंभ किया जा रहा।इसकी शुरुआत बिहार में चंपारण के बाद बेगूसराय के वीरपुर में ही हुई है।गत 3 वर्षो से जनसुराज बिहार में कार्य कर रही है।यहां सत्ता परिवर्तन के अलावा व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है।बिहार आज बदहाली की स्थिति से जूझ रही है।यहां के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।यहां की मुख्य समस्याएं शिक्षा,पलायन,
रोजगार व अन्य कई चीजों से लोगों को आज तक निजात नहीं मिली है।पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ सोनू शंकर ने कहा कि आज युवाओं की फौज जनसुराज में शामिल हो रही है।उन्होंने कहा कि युवाओं के ऊपर ही देश की दिशा व दशा तय की जाती है।पार्टी की नेत्री व उप प्रमुख रूपम कुमारी व बबिता कुमारी ने कहा कि जनसुराज की टीम में आज महिलाओं को नेतृत्व करने की मौका दी है।उन्होंने कहा कि 10 हजार रुपए के चक्कर में लोगों ने अपने बच्चों के भविष्य पर ग्रहण लगाए हैं, लेकिन आने वाले समय में लोग जागरूक होकर अच्छे प्रतिनिधित्व करने वाले का चयन करेंगे।बिग कमांडर रंजीत कुमार ने कहा कि यह पार्टी शुरू से ही रोजगार,अच्छी शिक्षा,पलायन जैसे गंभीर मुद्दे को उठा रही है।ताकि लोगों को यह समझ आ जाए कि मुझे क्या जरूरत है।मौके पर पार्टी नेत्री मीना देवी,रीता सिंह,मो.असलम,आदि मौजूद थे।



