
डॉक्टर शशि रानी सिंह को मिला भूटान में अंतरराष्ट्रीय सम्मान
डॉक्टर शशि रानी सिंह को मिला भूटान में अंतरराष्ट्रीय सम्मान
डॉक्टर शशि रानी सिंह को मिला भूटान में अंतरराष्ट्रीय सम्मान

भूटान की राजधानी थिंफू में आयोजित ‘बुद्ध इंटरनेशनल अवार्ड सेरेमनी’ एवं ‘ग्लोबल पीस समिट – 2026 ‘ में डॉक्टर शशि रानी सिंह को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया ।
उन्हें यह सम्मान शिक्षा, मानवता ,विश्व शांति एवं वैश्विक सद्भाव के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख एवं मानद कुलपति सौहार्द शिरोमणि संत डॉक्टर सौरभ पांडे ने की । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि भूटान नंस फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक डॉक्टर ताशी जांगमे रहीं ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जीवीसी एवं बीड ब्लू ए के संस्थापक तथा जेडी एन ग्रुप ऑफ बिजनेस के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी जैक्सन दुकपा उपस्थित रहे ।
होटल डुकयाल, थिंफू, भूटान में आयोजित इस भव्य समारोह का आयोजन’ द डेली ग्लोबल नेशन’ द्वारा किया गया, जिसमें भारत तथा भूटान देश की अनेक विशिष्ट विभूतियां, समाज सेवी, शिक्षाविद ,पत्रकार एवं शांति दूत उपस्थित रहे ।


