
डॉ. सुशील कुमार सिन्हा बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक, उत्तर प्रदेश सहित देशभर के युवाओं में उत्साह की लहर
डॉ. सुशील कुमार सिन्हा बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक, उत्तर प्रदेश सहित देशभर के युवाओं में उत्साह की लहर
डॉ. सुशील कुमार सिन्हा बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक, उत्तर प्रदेश सहित देशभर के युवाओं में उत्साह की लहर

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रव्यापी “युवा जोड़ो अभियान” को नई मजबूती प्रदान करते हुए प्रयागराज की प्रतिष्ठित हस्ती एवं निर्वर्तमान कायस्थ पाठशाला अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा को महासभा युवा प्रकोष्ठ का संरक्षक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के पश्चात उत्तर प्रदेश सहित आसपास के राज्यों के कायस्थ युवाओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव IRS के कुशल नेतृत्व में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा निरंतर देशभर के कायस्थ समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है। वहीं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष वेद आशीष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में युवा प्रकोष्ठ द्वारा संगठन विस्तार का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत वर्तमान में सर्वप्रथम जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा किया जा सके।

राष्ट्रीय युवा मंत्री सत्यशील सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. सुशील कुमार सिन्हा के संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक सक्रियता और उत्तर प्रदेश में उनके प्रभावशाली कार्यकाल को देखते हुए उन्हें युवा प्रकोष्ठ का संरक्षक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिन्हा के मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश के युवाओं में नया जोश और संगठन के प्रति समर्पण की भावना जागृत हुई है।
प्रयागराज की धरती से जुड़े डॉ. सुशील कुमार सिन्हा चिकित्सा, समाज सेवा और राजनीति के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता एवं नेता हैं तथा वर्तमान में भाजपा काशी क्षेत्र में सह-संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव सराहनीय रही है।
सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा है। वे कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और अपने कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा, सामाजिक विकास और संगठनात्मक मजबूती के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। एक अनुभवी चिकित्सक के रूप में वे वर्षों से मानव सेवा के कार्य में समर्पित हैं तथा स्वास्थ्य शिविरों और सामाजिक अभियानों के माध्यम से जनसेवा में निरंतर सक्रिय रहते हैं।
डॉ. सुशील कुमार सिन्हा को एक कुशल रणनीतिकार और प्रभावी संगठनकर्ता के रूप में भी जाना जाता है। मीडिया समन्वय, संगठन निर्माण और समाज को एकजुट करने की उनकी क्षमता उन्हें विशिष्ट बनाती है। प्रयागराज की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को आगे बढ़ाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
राष्ट्रीय युवा मंत्री सत्यशील सहाय ने कहा कि “डॉ. सुशील कुमार सिन्हा का जीवन सेवा, सादगी और संकल्प का प्रतीक है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा तथा संगठन को नई दिशा प्रदान करेगा।”
इस अवसर पर नितिन श्रीवास्तव, मुदित श्रीवास्तव, अनुराग निगम, अवनीश श्रीवास्तव सहित अनेक कायस्थ बंधुओं ने डॉ. सुशील कुमार सिन्हा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


