समस्तीपुर

पूरे अप्रैल में हर सोमवार-शुक्रवार को विशेष शिविर, बिजली शिकायतों का 72 घंटे में समाधान

पूरे अप्रैल में हर सोमवार-शुक्रवार को विशेष शिविर, बिजली शिकायतों का 72 घंटे में समाधान

पूरे अप्रैल में हर सोमवार-शुक्रवार को विशेष शिविर, बिजली शिकायतों का 72 घंटे में समाधान

बिल सुधार, नया कनेक्शन, कम वोल्टेज, झुके पोल, ढीले तार, ट्रांसफार्मर खराबी और स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण

 

राज्य के सभी विद्युत अभियंता के कार्यालय में हो रहा विशेष शिविर का आयोजन

 

ऊर्जा विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत पूरे अप्रैल महीने में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां दर्ज की गई शिकायतों का 72 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इन शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित और सरल समाधान उपलब्ध कराना है। शिविरों में बिजली बिल से संबंधित त्रुटियों का सुधार, विद्युत आपूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओं और अन्य शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

विशेष शिविर में उपभोक्ताओं की जिन प्रमुख समस्याओं का समाधान किया जाएगा, उनमें बिजली बिल सुधार, झुके हुए पोल या ढीले तार, कम वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर, नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, नाम परिवर्तन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी शिकायतें, कृषि कनेक्शन हेतु आवेदन तथा पीएम सूर्यघर योजना से संबंधित जानकारी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, उपभोक्ता शिविर में अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान भी सुविधाजनक तरीके से कर सकेंगे तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

इन शिविरों का आयोजन सभी विद्युत अभियंता कार्यालयों में सोमवार एवं शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी समस्या से संबंधित आवश्यक दस्तावेज लेकर शिविर में आएं, ताकि उनकी शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जा सके।

अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button