
खाद्य मिलावट के खिलाफ जागरूकता और जांच अभियान हेतु संस्था ने जिला प्रशासन से मांगा सहयोग
खाद्य मिलावट के खिलाफ जागरूकता और जांच अभियान हेतु संस्था ने जिला प्रशासन से मांगा सहयोग
खाद्य मिलावट के खिलाफ जागरूकता और जांच अभियान हेतु संस्था ने जिला प्रशासन से मांगा सहयोग

रोहतास। जिले में खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट को लेकर सामाजिक संस्था Society Against Food Adulteration ने जिला प्रशासन से आर्थिक एवं प्रशासनिक सहयोग की मांग की है। संस्था के अध्यक्ष पंकज कुमार ने जिला पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर खाद्य मिलावट के विरुद्ध व्यापक जागरूकता अभियान एवं जांच कार्यक्रम चलाने की अनुमति और सहयोग देने का अनुरोध किया है।
आवेदन में कहा गया है कि वर्तमान समय में खाद्य पदार्थों में मिलावट एक गंभीर सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्या बन चुकी है। मिलावटी खाद्य सामग्री के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए संस्था जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाना चाहती है।
संस्था द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों में खाद्य पदार्थों की जांच अभियान, गांवों एवं शहरों में जागरूकता कार्यक्रम, स्कूलों और कॉलेजों में सेमिनार, बाजारों एवं दुकानों में निरीक्षण अभियान तथा पोस्टर, बैनर और रैली के माध्यम से जनजागरण शामिल हैं।
पंकज कुमार ने जिला प्रशासन से कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु आर्थिक सहायता, संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा आवश्यक प्रशासनिक अनुमति एवं सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन के सहयोग से जिले में खाद्य मिलावट के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी और आम जनता को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकेगा।
संस्था ने उम्मीद जताई है कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण अभियान में जिला प्रशासन सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान