
सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की हुई मौत, 6 गभीररूप से घायल।
सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की हुई मौत, 6 गभीररूप से घायल।
सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की हुई मौत, 6 गभीररूप से घायल।

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।
बिहट से जीरोमाइल के बीहट सड़क हादसे को लेकर लोग सहमे हुए हैं,लगातार हो रही दुर्घटना को लेकर एन एच आई एवं प्रशासन के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार की शाम बीहट बाजार से लौट रहे मजदूर युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया,जिससे उसकी दर्दनाम मौत हो गई।जबकि एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफ़रा तफरी मच गई ।स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। साइकिलसवार मृतक की पहचान वार्ड संख्या 28 मंझली वन निवासी शिव पासवान के 34 वर्षीय पुत्र रमेश पासवान के रूप में हुई है। बताया गया है कि रमेश साइकिल से अपने घर लौट रहा था इसी दौरान एन एच 31रतन चौक बीहट स्थित चंपारण हांडी मटन दुकान के समीप सड़क किनारे एक फॉर्च्यूनर और एक नेक्शा कार पहले से खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चांदनी चौक की ओर से आ रही एक सेंट्रो कार ने अनियंत्रित होकर पहले साइकिल सवार रमेश पासवान को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़ी दोनों गाड़ियों से जा टकराई ।टक्कर इतनी जोरदार थी की साइकिल के साथ तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, एफसीआई थाना के एस आई रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया, सबसे पहले गंभीर रूप से घायल रमेश पासवान को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं गाड़ी में एक ही परिवार के 6लोग हुए घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सभी घायल दरभंगा जिले के सकतपुर नवटोली गांव के रहने वाले बताए गए हैं घायलों में चालक 26 वर्षीय विपिन कुमार सिंह, उनका पुत्र अक्षत सिंह, पत्नी अंशु सिंह, मां त्रिवेणी देवी, गीता देवी, और सोनी देवी शामिल हैं ।सभी का इलाज चल रहा है ।
रमेश पासवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते हैं पूर्व विधायक राम रतन सिंह,मजदूर नेता प्रहलाद सिंह,ए वाई एफ के धीरेन्द्र कुमार समेत दर्जनों लोगों ने मृतक के आवास पर जाकर परिजनों को सांत्वना दिया साथ ही घटना को लेकर दुख व्यक्त करते हुए सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था, अचानक हुए हादसे में परिवार से इसका सहारा छिन लिया, देर शाम तक परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल और घर के आसपास जुटी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,युवक की मौत से लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने एन एच 31 को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की,वही पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी एवं एफ सी आई थाना प्रभारी ने पीड़ित परिजनों को समझा बुझाकर शव अंतिम संस्कार के लिए भेजा । साथ हीपुलिस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।



