समस्तीपुर

इंस्टाग्राम वाली मोहब्बत का ‘वायरल’ अंत; होमगार्ड जवान बोला- जबरदस्ती हुई शादी, दुल्हन ने कहा- चार महीने से था प्यार!

इंस्टाग्राम वाली मोहब्बत का 'वायरल' अंत; होमगार्ड जवान बोला- जबरदस्ती हुई शादी, दुल्हन ने कहा- चार महीने से था प्यार!

इंस्टाग्राम वाली मोहब्बत का ‘वायरल’ अंत; होमगार्ड जवान बोला- जबरदस्ती हुई शादी, दुल्हन ने कहा- चार महीने से था प्यार!

अमरदीप नारायण प्रसाद


समस्तीपुर। समस्तीपुर में सोशल मीडिया पर एक अनोखी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है बताया जाता है कि इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी थाने की देहरी और मंदिर के हंगामे से गुजरते हुए शादी के मंडप तक तो पहुँच गई, लेकिन सात फेरे लेने के बाद दूल्हा-दुल्हन के बयानों ने मामले को उलझा दिया है. दूल्हा बने होमगार्ड जवान ने जहाँ इसे ‘साजिश के तहत कराई गई जबरिया शादी’ करार दिया है तो वहीं दुल्हन का दावा है कि यह शादी उनके चार महीने के प्रेम संबंध की वाजिब परिणति है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा प्रकरण समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतेलिया गांव निवासी होमगार्ड जवान राहुल कुमार सहनी और बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली गांव की एक युवती से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे चैटिंग का यह सिलसिला प्यार में बदल गया और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया इस प्रेम कहानी में नया मोड़ तब आया जब प्रेमिका के बुलावे पर राहुल मंसूरचक थाना क्षेत्र के महेंद्रगंज स्थित काली मंदिर पहुंचा। योजना के मुताबिक दोनों को वहां शादी करनी थी, लेकिन ऐन मौके पर होमगार्ड जवान ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद मंदिर परिसर में जमकर हंगामा शुरू हो गया।
​सूचना मिलते ही मंसूरचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर उन्हें उनके हवाले कर दिया। बताया जाता है कि यह मामला यहीं शांत नहीं हुआ. थाने से निकलने के बाद बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली गांव स्थित काली मंदिर में ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया और दोनों की शादी करवा दी. इस दौरान मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई. शादी और वहां हुए हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.
शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा और दुल्हन के बयानों ने मामले को पेचीदा बना दिया है। बताया जाता है किे शादी के बाद होमगार्ड जवान राहुल ने साफ तौर पर इस विवाह पर आपत्ति जताई है. उसका कहना है कि वह इस शादी से खुश नहीं है और यह शादी उसके साथ जबरदस्ती और एक साजिश के तहत करवाई गई है वहीं दुल्हन का कहना है कि वे पिछले चार महीनों से रिलेशनशिप में थे. उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी आधार पर अब यह शादी हुई है. ​फिलहाल, इंस्टाग्राम के प्यार से लेकर ‘पकड़ौआ विवाह’ जैसे आरोपों तक यह अनोखा विवाह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग तरह की चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button