
21 जून को विश्व योग दिवस की ऐतिहासिक सफलता हेतु निकल गई योग जागरूकता रैली
21 जून को विश्व योग दिवस की ऐतिहासिक सफलता हेतु निकल गई योग जागरूकता रैली
21 जून को विश्व योग दिवस की ऐतिहासिक सफलता हेतु निकल गई योग जागरूकता रैली

छात्रों ने रैली में अलौली से सुबह शाम ट्रेन चलाने, पटना इंटरसिटी ट्रेन चलाने की लगाये जमकर नारे
अलौली खगड़िया/पतंजलि योग समिति एवं सामाजिक संगठन फरकिया मिशन के संयुक्त बैनर तले 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने एवं ऐतिहासिक सफलता हेतु योग जन जागरण रैली निकाली गई जिसका नेतृत्व मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
योग जागरूकता रैली देवघट्टा चौक निकट से स्टार कोचिंग के सैकड़ों छात्र छात्राओं द्वारा निकाल कर अलौली नगर पंचायत एवं रामपुर छर्रापट्टी पंचायत के विभिन्न मार्ग होते हुए पुस्तकालय चौक पर सभा किया गया।
रैली में करें योग रहे निरोग, 21 जून को विश्व योग दिवस मनाना है, नियमित योग अभ्यास करना है, सहित अलौली से पटना इंटरसिटी ट्रेन चलाने, अलौली से सुबह शाम ट्रेन चलाने हेतु जमकर नारे लगाए गए।
योग जागरूकता सभा को संबोधित करते हुए पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 21 जून को रेलवे जंक्शन अलौली परिसर में योग अभ्यास एवं सम्मान समारोह तथा दीर्घायु जीवन बनाने में योग का महत्व विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया।
कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के पूर्णकालिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार, स्टार कोचिंग के शिक्षक प्रिंस कुमार, बमबम कुमार, आदि ने भाग लिया।
श्री यादव ने कहा कि तनाव मुक्त जिंदगी बनाने हेतु योग अभ्यास अति आवश्यक है। स्वस्थ शरीर, प्रसन्नचित्त मन, तनाव मुक्त जीवन, दीर्घायु जीवन हेतु योग अभ्यास करना जरूरी है।


